16 साल से एनेस्थीसिया का डॉक्टर था अदनान, लेकिन अंदर भरा था 'आतंक' का जहर! ISIS के लिए कर रहा था काम, NIA ने पुणे से दबोचा
16 साल से एनेस्थीसिया का डॉक्टर था अदनान, लेकिन अंदर भरा था 'आतंक' का जहर! ISIS के लिए कर रहा था काम, NIA ने पुणे से दबोचा
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के नेटवर्क को खंगाल रही राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। NIA ने प्रदेश में पाँचवी गिरफ्तारी करते हुए डॉ अदनान अली सरकार को पुणे से पकड़ा है। NIA के अनुसार आरोपित देश की एकता, अखंडता और स्थिरता के लिए खतरा उत्पन्न करने के साथ भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का षड्यंत्र रच रहा था। डॉ अदनान को गुरुवार (27 जुलाई 2023) को अरेस्ट किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 27 जुलाई को एक प्रेसनोट जारी कर NIA ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी है। NIA ने इसे बड़ी सफलता बताया है। NIA द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय कट्टरपंथी डॉ अदनान पुणे के कोंढवा इलाके में रहता था। यहीं NIA ने छापेमारी की जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया था। डॉ अदनान अली के घर की तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, आतंकी संगठन ISIS से जुड़े कई डाक्यूमेंट्स और तमाम अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इन्हे जब्त कर पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार डॉक्टर अदनान अली सरकार को एनेस्थीसिया के उपचार में 16 सालों का अनुभव है। डॉ अदनान अली ने वर्ष 2001 में पुणे के बीजे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री ली थी। इसके बाद वर्ष 2006 में अदनान ने उसी कॉलेज से MD एनेस्थीसिया किया। आतंकी संगठन ISIS का समर्थक डॉ अदनान इंग्लिश, हिंदी, मराठी, और जर्मन भाषा जानता है। साथ ही मेडिकल कोर्स की कई ऐसी किताबें भी हैं, जिसमें अदनान अली सरकार ने सहायक प्रकाशक के रूप में काम किया है। 

अब तक की जाँच में पता चला है कि डॉ अदनान भारत के खिलाफ जंग छेड़ने के इरादे से ISIS संगठन में युवाओं की भर्ती की कोशिशों के साथ आतंकी संगठन की हिंसक गतिविधियों को भारत में फैलाने का षड़यंत्र रच रहा था। NIA ने प्रथम दृष्टया अदनान की हरकतों को देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ करार दिया है। डॉ अदनान व उसकी गैंग से संबंधित अन्य संदिग्धों के खिलाफ NIA ने 28 जून, 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी। डॉ अदनान अली से पहले 3 जुलाई, 2023 को NIA ने मुंबई से 4 अन्य संदिग्धों को अरेस्ट किया था। डॉ अदनान से पहले गिरफ्तार हुए चारों संदिग्धों की शिनाख्त मुंबई के ताबिश नासिर सिद्दीकी, पुणे के जुबैर नूर मोहम्मद शेख उर्फ ​​अबू नुसैबा, ठाणे के शरजील शेख और जुल्फिकार अली बड़ौदावाला के रूप में की गई थी। NIA का यह भी कहना है कि वह अब इन सभी से पूछताछ के आधार पर इनके पूरे नेटवर्क की जाँच करेगी।

'महज 2 सालों में दोगुना हुआ भारत का इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल फ़ोन निर्यात..', पीएम मोदी ने किया ‘Semicon India 2023’ का उद्घाटन, बढ़ेगा निवेश

मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार लेकिन..', राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने दी मंजूरी

संसद में अगले हफ्ते पेश होगा दिल्ली सेवा विधेयक, AAP के साथ पूरा विपक्ष, क्या सरकार जुटा पाएगी समर्थन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -