बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम काफी समय से आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर साथ देखा जा रहा था। हालाँकि दोनों ने इससे पल्ला झाड़ा है। अब इन सभी के बीच अनन्या पांडे फीफा वर्ल्ड कप का लुफ्त उठाने कतर पहुंची हैं। जी हाँ और यहाँ वह अकेले नहीं बल्कि अपने पापा और दोस्त के साथ गई हैं। केवल वही नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर भी अब अनन्या के पीछे-पीछे फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए दोहा पहुंच गए हैं। जी हाँ, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस समय बॉलीवुड के सबसे रुमर्ड कपल में से एक हैं।
ट्विटर पर भिड़े विवेक अग्निहोत्री-अनुराग कश्यप, जानिए क्या है पूरा मामला?
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने हाल ही में डेट करना शुरू किया है, हालाँकि दोनों अपने रिश्ते को प्राइवेट रख रहे हैं। आप सभी को यह भी बता दें कि, अनन्या के साथ उनके पिता और एक्टर चंकी पांडे उनकी खास दोस्त शनाया कपूर और उनके पिता-अभिनेता संजय कपूर भी गए है। जी हाँ और अनन्या के पीछे उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी कतर पहुंच गए है।
बीते दिनों दोनो को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं अब सबको लग रहा हैं कि वो साथ में फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल देखने गए है। वैसे इस कपल ने अब तक अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया है लेकिन फैंस को यह कन्फर्म लग रहा है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके नए वीडियो पर लगातार कमेंट्स आ रहे हैं। लोग दोनों को साथ होने के लिए भी कह रहे हैं।
अथिया-राहुल की शादी पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी
3,79,497 की ड्रेस पहनकर मलाइका ने दिखाया सेक्सी फिगर
दिल्ली एसिड अटैक की घटना ने खड़े किये कंगना के रोंगटे, एक्ट्रेस ने कही ये बात