इस एक्टर ने कंगना रनौत पर लगाया था 'जादू-टोना' करने का आरोप, बोला- 'मुझे गंजा किया'
इस एक्टर ने कंगना रनौत पर लगाया था 'जादू-टोना' करने का आरोप, बोला- 'मुझे गंजा किया'
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) के बेटे अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) आज अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 13 जनवरी 1988 को मुंबई में हुआ था। वे एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक भी हैं। उन्होंने 2008 में‘हाल-ए-दिल’ फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। अध्ययन अभिनेता होकर भी वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाए हैं, जो उनके पिता ने की है। हालांकि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ रिलेशनशिप एवं ब्रेकअप को लेकर वे बहुत ख़बरों में रहे।

अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों से अधिक विवादों को लेकर ख़बरों में रहे। हाल-ए-दिल के बाद अध्ययन ने ‘राज- द मिस्ट्री कंटीन्यू’ में काम किया। इस फिल्म में कंगना रनौत भी थीं। इसी फिल्म के चलते कंगना और अध्ययन का अफेयर आरम्भ हुआ। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतना खो चुके थे कि दुनिया में कोई उन्हें बेहतर दिखाई नहीं देता था। कंगना ने अध्ययन सुमन की तुलना शशि कपूर से की थी।

अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का यह खूबसूरत रिश्ता बेहद ही बेरुखी से वर्ष भर पश्चात् ही टूट गया। ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना पर कई इल्जाम लगाए। अध्ययन सुमन ने बताया था कि कंगना उनके साथ मारपीट और बुरा बर्ताव करती थीं। उन्होंने कहा था कि 'मैं उस समय सिर्फ 20 वर्ष का था। कई बार कंगना बहुत अजीब लगती थी। एक फिल्म फेयर नाइट से पहले उसने मुझे गंजा करा दिया तथा बोली कि तुम्हें नए स्टाइल की आवश्यकता है। उस दिन अवॉर्ड लेने के बाद उसने सबका शुक्रिया बोला मगर मेरा नाम तक नहीं लिया।' अध्ययन ने तो कंगना पर काला जादू करने का भी इल्जाम लगाया था। अध्यय ने बोला था कि एक बार कंगना मुझे एक ज्योतिषी के पास ले गई। उसने मुझे कमरे में बंद करके कुछ मंत्र पढ़ने को कहा। मुंबई-लंदन-न्यूयॉर्क में पला बढ़ा मैं इन सब बातों को नहीं मानता था। बाद में एक टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि मैं किसी पहाड़ी क्षेत्र के काले जादू के प्रभाव में हूं। अध्ययन ने कहा था कि उनके करियर को बेहतर करने के लिए कंगना ने उनसे काला जादू भी करवाया था। अध्ययन सुमन ने प्रकाश झा के निर्देशन में बनी ‘आश्रम’ में भी काम किया है। हालांकि करियर के एक दशक हो जाने के बाद भी उनके पास में एक भी हिट फिल्म नहीं है।

'ब्रेकअप के दर्द से निकलने में लगे 9 साल', इस एक्ट्रेस का झलका दर्द

पूरी जिंदगी चुकानी पड़ी अरुण को भगवान राम बनने की इतनी बड़ी सजा

फातिमा बनी राखी सावंत! आदिल पर लगाया लव जिहाद का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -