अधीर रंजन ने जानबूझकर राष्ट्रपति का अपमान किया, दो बार कहा 'राष्ट्रपत्नी' - पियूष गोयल
अधीर रंजन ने जानबूझकर राष्ट्रपति का अपमान किया, दो बार कहा 'राष्ट्रपत्नी' - पियूष गोयल
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी की मांग करते हुए मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने जानबूझकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहा और इसे दो बार दोहराया। उन्होंने कहा  कि देश इस प्रकार से आदिवासी लोगों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। यह अधीर रंजन चौधरी की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। 

मीडिया से बात करते हुए, पीयूष गोयल ने कहा कि आदिवासी लोगों के इस अपमान को देश बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा। गोयल ने कहा कि, 'अधीर रंजन चौधरी ने जिस प्रकार से राष्ट्रपति का अनादर किया है, वह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। आखिर में उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए माफी मांगने की आवश्यकता नहीं है।'  गोयल ने आगे कहा कि, 'चौधरी ने जानबूझकर ऐसा कहा और इसे दो बार दोहराया। क्या यह एक छोटी सी घटना है? हम कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से संसद में और देश के सामने माफी मांगने की मांग करते हैं।' 

इस बीच, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गलती से "राष्ट्रपत्नी" शब्द कह दिया था, यह उनके मुंह से निकल गया था और हिंदी न जानने के कारण उनसे यह गलती हुई। चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल जानबूझकर राई का पहाड़ बनाने का प्रयास कर रहा है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि, अधीर रंजन चौधरी पहले ही माफी मांग चुके हैं। 

केंद्र पर एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाने वालों को किरण रिजिजू ने दिया करारा जवाब

राष्ट्रपति से मिलकर माफ़ी मांगूंगा, हिंदी न जानने के कारण हुई चूक - अधीर रंजन ने मानी गलती

'Don't talk to me', भरी संसद में स्मृति ईरानी पर भड़क पड़ीं सोनिया गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -