'Don't talk to me', भरी संसद में स्मृति ईरानी पर भड़क पड़ीं सोनिया गांधी
'Don't talk to me', भरी संसद में स्मृति ईरानी पर भड़क पड़ीं सोनिया गांधी
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा किए गए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर ससंद में जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान ईरानी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने के लिए भी कहा। लेकिन इससे कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी भड़क गईं और स्मृति ईरानी से 'Don't talk to me' तक कह दिया।

दरअसल, अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया था। इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर को जमकर घेरा। हालांकि, चौधरी ने विवाद बढ़ते देख बाद में कहा कि उनसे भूल हो गई और उनकी जुबान फिसल गई थी। उन्होंने कहा कि, भाजपा इस मामले को अकारण तूल दे रही है। वहीं, केंद्रीय स्मृति ईरानी ने संसद में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी के बयान का उल्लेख किया, उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अनादर और उनकी गरीमा पर प्रहार करके संविधान को चोट पहुंचाने का कार्य किया है। 

स्मृति ईरानी के बाद सदन में बवाल मच गया और सदन को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद सोनिया गांधी ने भाजपा सांसद रमा देवी के पास जाकर कहा कि, अधीर रंजन ने इस मामले पर माफी मांग ली है। मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है। हालांकि, इस हंगामे के दौरान 12 बजे सदन के स्थगित होने के बाद भाजपा सांसद, सोनिया गांधी इस्तीफा दो का नारा लगा रहे थे। सोनिया गांधी सदन से बाहर जा रही थी, मगर नारेबाजी सुनकर मौके को देखते हुए सोनिया गांधी वापस लौट कर रमा देवी के पास गई और कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है। इसी बीच स्मृति ईरानी ने उनसे पुछा कि, 'कुछ कहा' तो इस पर सोनिया भड़क गईं और चिल्लाकर कहा don't talk to me। इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ये बहस 2 से 3 मिनट जारी रही। इस बाद दोनों पक्षों के सांसद आगे आए और सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी को अलग-अलग ले गए। इस घटना के बाद स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है।  

'दिल्ली के बच्चे बनाएँगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा..', CM केजरीवाल ने किया ऐलान

हंगामा करने वाले सांसदों पर शिकंजा.. आज AAP के 3 सांसद निलंबित, अब तक कुल 23 सस्पेंड

सारी मर्यादाएं लांघ गई कांग्रेस.., राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ऐसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल क्यों ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -