फिटनेस ट्रेनर से इस मशहूर एक्टर ने माँगा सेक्सुअल फेवर, हुआ गिरफ्तार
फिटनेस ट्रेनर से इस मशहूर एक्टर ने माँगा सेक्सुअल फेवर, हुआ गिरफ्तार
Share:

एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान इन दिनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और अब उनकी मुश्किलें और बढ़ती ही जा रही हैं। जी दरअसल बीते दिनों विवादित ट्वीट करके कानूनी पचड़े में फंसने के बाद कमाल आर खान अब एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। केआरके पर छेड़खानी का आरोप लगा है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत उनकी महिला फिटनेस ट्रेनर ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। जी दरअसल बीते दिनों विवादित ट्वीट के मामले में केआरके को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसी के चलते कमाल आर खान को तीन साल पुराने केस में मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था।

अब फिटनेस ट्रेनर संग छेड़खानी करने के आरोप में वर्सोवा पुलिस ने बीते शनिवार को कमाल आर खान को गिरफ्तार कर लिया। जी हाँ और उसके बाद रविवार को उन्हें हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद केआरके को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आपको बता दें कि यह मामला 2019 का है, हालांकि, फिटनेस ट्रेनर ने 2021 के बीच में पुलिस में केआरके के खिलाफ शिकायत की थी। ट्रेनर ने कहा था कि वह इंडस्ट्री में कमाल आर खान के संबंधों से डरती थी और इसलिए उस घटना के तुरंत बाद उसने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। आपको बता दें कि केआरके पर सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगे हैं।

जी दरअसल कमाल आर खान ने जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता से सेक्सुअल फेवर मांगे थे। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा उनपर शिकायतकर्ता का जबरन हाथ पकड़ने का भी आरोप है। इसी मामले में वर्सोवा पुलिस ने कमाल राशिद खान को गिरफ्तार किया है।

Video: लीटर में 'आटा' खरीदते हैं राहुल गांधी.., लोग बोले- कभी किराना दूकान गए भी हो...

लखनऊ के Levana होटल में लगी भीषण आग, खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे लोग

रिंग गर्ल Jiselle Arianne ने रूस के प्रेसिडेंट पुतिन दिया ये खास चेलेंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -