कमल हासन मामले में आज होगी सुनवाई
कमल हासन मामले में आज होगी सुनवाई
Share:

चेन्नई। अभिनेता कमल हासन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि वे राजनीति में आने के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उनके कुछ कमेंट्स विवाद का विषय बन गए हैं। उन्होंने हिंदू आतंकवाद पर टिप्पणी करते हुए दक्षिणपंथ को लेकर विरोध किया है। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 511, 298, 295 और 505 सी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई शनिवार को होगी। उन्होंने तमिल पत्रिका आनंद विकटन के एक अंक में स्तंभ लिखा था। इस प्रकाशन में लिखा गया था कि दक्षिण पंथ इस तथ्य को चुनौत नहीं दे सकता है कि, हिंदू आतंकवाद नहीं है।

राइट विंग ने इस मामले में मसल पाॅवर का उपयोग करना प्रारंभ कर दिया है। उनकी इस तरह की टिप्पणियों से विवाद निर्मित हो गया है।  कमल हासन की ओर से हिंदू आतंकवाद का विवादित मसला सामने रखे जाने के बाद, अभिनेता प्रकाश राज ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि, संप्रदाय, संस्कृति और नैतिकता के नाम पर किसी को डराना यदि आतंकवाद नहीं है, तो फिर यह क्या है।

माना जा रहा है कि, इस मामले में जमकर विवाद हो सकता है। गौरतलब है कि कई लोकप्रिय स्टार्स की टिप्पणियों से विवाद निर्मित हो जाता है। अक्सर अभिनेता या नेता कुछ टिप्पणियां करते हैं और उनकी टिप्पणियां चर्चाओं में आ जाती हैं।

नोटबंदी के समर्थन के लिए कमल हासन ने माफी मांगी

कमल हासन ने उठाया 'हिन्दुओं आतंकवाद' का मुद्दा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -