जब 'ये भिड़ू...' 13 साल की लड़की को दिल दे बैठे!
जब 'ये भिड़ू...' 13 साल की लड़की को दिल दे बैठे!
Share:

वैलेंटाइनस डे के मौके पर आज आपको बॉलीवुड की एक ऐसी प्रेमकहानी के बारे में बताएँगे जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जायेंगे। यह लव स्टोरी है बॉलीवुड के 'जग्गू दादा' यानि जैकी श्रॉफ की।

बताते है कि जग्गू दादा एक दिन सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक खूबसूरत लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी हुई नज़र आई। दादा को उस लड़की से पहली ही नजर में प्यार हो गया। इसके बाद उन्होंने उससे नाम पूछते हुए अपने साथ चलने का ऑफर किया। यहीं से जग्गू दादा तेरह साल की इस लड़की के ऊपर फ़िदा हो गई। 

अब आपको बता दें कि यह लड़की कोई और नहीं, उनकी पत्नी आयशा थीं। इस अनोखी मुलाकात के बाद दादा आयशा को डेट करने लगे। इसके बाद दोनों का मिलना जल्द ही प्रेम में बदल गया। हालांकि ये लव स्टोरी इतनी आसान नहीं थी। जैसा कि हर प्रेम कहानी में उतारचढ़ाव आता है वैसे ही इन दोनो कि प्रेम कहानी में भी ट्वीस्ट आया। दरअसल, समस्या यह थी कि जैकी पहले से ही किसी के प्रेम में थे। जिस समय वे आयशा से मिले, उस समय उनकी गर्लफ्रेंड अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने गई थी। उसके आने के बाद जैकी उससे शादी करने वाले थे।

ऐसे में आयशा के सामने दो विकल्प थे या तो वे जैकी को हमेशा के लिए भूल जाएं या फिर उनकी गर्लफ्रेंड को साफ-साफ कहें कि वे जैकी से प्रेम करती हैं और शादी करने जा रही हैं। अंत में आयशा ने बाद वाले विकल्प को चुना। उन्होंने जैकी की गर्लफ्रेंड को पत्र लिखकर सब कुछ बता दिया। बाद में जैकी और आयशा ने शादी कर ली।

आयशा के बारे में जैकी बताते हैं कि आयशा मेरे जीवन में किसी देवी की तरह आई थीं। उन्होंने मेरा जीवन संवार दिया। मुझे सभ्य बनाया और साथ ही समाज में किसी के सामने प्रेजेंट करने लायक बनाया।

देखिये शाहरुख़, सैफ, शाहिद जैसे बॉलीवुड सितारों की वेडिंग पिक्चर्स

क्या आपको पता है रेखा, काजोल और गोविंदा जैसे बॉलीवुड सितारों का पूरा नाम?

Video: 20 करोड़ बार देखा गया हनी सिंह का ये गाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -