हत्या के आरोपी पर हुई कार्रवाई, निगम अमले ने तोडा घर
हत्या के आरोपी पर हुई कार्रवाई, निगम अमले ने तोडा घर
Share:

इंदौर/ब्यूरो। थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया की घटना आजाद नगर के वाटर पंप मैदान के पास की है। यहां रहने वाली 7 साल की मासूम को इलाके में ही रहने वाला युवक अचानक उठाकर कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर दिया। बच्ची रो रही थी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। आरोपी युवक ने चाकू से एक के बाद एक उस पर तीन वार कर दिए। लोगों ने आरोपी के घर का दरवाजा खटखटाना शुरू किया। काफी देर बाद उसने दरवाजा खोला। उसके हाथ में खून से सना चाकू था। वह रहवासियों को चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भागने लगा। लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे आजाद नगर की है। मासूम के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह अपने मामा के घर रह रही थी। परिजनों ने रेप की आशंका जताई है। नगर निगम के अमले ने शाम 4 बजे आरोपी युवक के घर को तोड़ दिया।

बच्ची की हत्या के बाद इलाके में तनाव है। सुबह 11 बजे हत्या के बाद शाम 4 बजे नगर निगम की टीम आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान टीम ने आरोपी का अवैध रूप से बना मकान तोड़ने पहुंची। निगम की कार्रवाई के दौराना आरोपी युवक के परिवार और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। इस कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि विरोध देर तक नहीं चल सका। इसके बाद आरोपी के परिवार ने निगम के जोनल अधिकारी की कार के कांच फोड़ दिए।

निगम की टीम ने आरोपी के परिवार से सामान बाहर निकालने को कहा। इस संबंध में तत्काल मकान तोड़ने के आदेश के चलते निगम अफसरों ने अपने सामने पूरा घर खाली कराया और शाम 4 बजे मकान तोड़ना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने हथौड़े से सभी दीवारें तोड़ दीं। बताया जा रहा है कि ये मकान अवैध रूप से बनाया गया था।

बहुत खास होगी यह नवरात्रि, मुख्यमंत्री खुद मां को अर्पित करेंगे एक किमी लंबी चुनरी

सीएम शिवराज का आलीराजपुर दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित

सिक्स लेन बनेगा इंदौर शहर का यह ब्रिज,चर्चा के बाद हुआ फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -