बिगड़ी पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल की तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
बिगड़ी पश्चिम बंगाल के कार्यवाहक राज्यपाल की तबीयत, चेन्नई के अस्पताल में भर्ती
Share:

मणिपुर से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ के राज्यपाल ला गणेशन को बीते शनिवार को चेन्नई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है गणेशन के पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार है। ऐसे में राज्यपाल के असहज महसूस करने की शिकायत पर उन्हें एक कारपोरेट अस्ताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि, 'उनका इलाज किया जा रहा है।' जी दरअसल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और गणेशन के करीबी ने कहा, ''वह निजी दौरे पर यहां आये थे। उनके दिल में ब्लॉक का पता चला है। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।''

आपको बता दें कि सांसद रह चुके गणेशन भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। आपको हम यह भी बता दें कि पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ द्वारा उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन जमा करने के बाद ला गणेशन ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला है। इस मामले में सूत्रों का कहना है कि चेन्नई जाते समय उन्हें शारीरिक परेशानी महसूस हुई और इसके बाद उन्हें वहां के एक अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, वह इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहा है। जानकारी है कि वह निजी यात्रा पर चेन्नई गये थे और वहां उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

हालांकि उनकी शारीरिक स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनके परिचितों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आप सभी को बता दें कि गणेशन का जन्म 16 फरवरी 1945 को तमिलनाडु में हुआ था। वह तमिलनाडु भाजपा के शीर्ष नेता थे। वह लंबे समय तक आरएसएस से भी जुड़े रहे। फिर उन्होंने राजनीतिक जीवन कदम रखा। बाद में वे मणिपुर के राज्यपाल बने। उन्हें पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, बदलने वाला है 19 आइटमों की पैकेजिंग का तरीका

गुजरात चुनाव में 'स्विस बैंक' को खींच लाई AAP, अरविंद केजरीवाल बोले- 'पैसे वापस लाऊंगा'

गांधी जयंती पर रिलीज हुआ साइलेंट फिल्म का दमदार टीजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -