1705 किलो चंदन की लकड़ी के साथ तस्कर पकड़ाया
1705 किलो चंदन की लकड़ी के साथ तस्कर पकड़ाया
Share:

पहाड़गंज : कुख्यात चंदन तस्कर विरप्पन के मारे जाने के बाद भी चंदन की तस्करी बड़े पैमाने पर जारी है। हाल ही में दिल्ली के पहाड़गंज के समीप पुलिस ने  1705 किलो चंदन की लकड़ी को अवैध रूप से ले जाए जाने पर आरोपी को पकड़ा। लकड़ी की कीमत लगभग 25 हजार रूपए प्रति किलो आंकी जा रही है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस द्वारा लकड़ी की तरस्करी की गई।

डीसीपी सेंट्रल परमादित्य के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि चंदन की लकड़ी बड़े पैमाने पर थाॅमसन रोड़ द्वारा सलाय की गई। थामॅमसन रोड़ पर ट्रैप लगाकर लकड़ी को जब्त किया गया। दरअसल दिल्ली की रेहडि़यों पर ले जाने के लिए  चंदन की लकडि़यों को 

जूट शीट और प्लास्टिक बैग में रखकर ले जाया गया। डीसीपी के अनुसार पीतमपुरा निवासी संजय निर्वाण को तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है।  पूर्वी भारत के शहर में चंदन की लकड़ी की तस्करी करने वाले के तौर पर संजय की पहचान हुई है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों और काॅस्मेटिक्स के लिए किया जाता है। कंपनियां भी इसे बड़े पैमाने पर खरीदती हैं। हालांकि चंदन की लकड़ी काटने पर प्रतिबंध है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -