गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, यूपी-हरियाणा में डूबने से 11 लोगों की मौत
गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, यूपी-हरियाणा में डूबने से 11 लोगों की मौत
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार (9 सितम्बर) को गणेश विसर्जन के दौरान डूबने से 4 बच्चों सहित  कम से कम 11 लोगों की जान चली गई है। वहीं कई लोगों को रेस्क्यू कर बचा भी लिया गया है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में 4 युवकों की नहर में डूबने के चलते मौत हो गई। वहीं सोनीपत जिले में भी दो युवक गणेश विसर्जन के दौरान यमुना नदी में बह गए। उधर उत्तर प्रदेश के उन्नाव और संत कबीर नगर में भी 7 लोगों की मौत डूबने की वजह से हुई है।

महेंद्रगढ़ की घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि चार लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ में लगभग सात फुट की गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान 9 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। जिला प्रशासन ने NDRF की मदद ली और बचाव अभियान चलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान चार युवकों के शव निकाले गए जबकि अन्य को रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू किए गए सभी को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।

 

Koo App
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद श्रावस्ती में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रभावितों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
 
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 10 Sep 2022

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस घटना पर दुःख प्रकट करते हुए ट्वीट किया कि, 'महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान डूबने से कई लोगों की असमय मौत की खबर दिल दहला देने वाली है। हम सभी इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 

झाँसी: संदिग्ध हालत में डिप्टी कमिश्नर के बेटे की मौत

इस साल प्रदूषण से नहीं फूलेगी दिल्ली की साँस ! केजरीवाल सरकार ने बनाया ये मास्टरप्लान

42 हज़ार की टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी.., भाजपा ने कसा तंज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -