42 हज़ार की टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी.., भाजपा ने कसा तंज
42 हज़ार की टीशर्ट पहनकर भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी.., भाजपा ने कसा तंज
Share:

नई दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पहनावे को लेकर विरोधी दल भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। इस यात्रा के दौरान पहनी गई राहुल गांधी की टी शर्ट की तस्वीर ट्वीट करते हुए भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से किए गए इस ट्वीट में राहुल गांधी की टीशर्ट की कीमत 41 हजार 257 रुपए बताई गई है। 

 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। इस यात्रा का आगाज़ तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टि्वटर अकाउंट से राहुल गांधी की फोटो के साथ उस टी शर्ट की भी तस्वीर साझा की गई है, जो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पहन रखी है। इस ट्वीट के अनुसार, यह सफेद पोलो टी शर्ट बरबेरी कंपनी की है और इसकी कीमत 41 हजार 257 रुपए दिखाई गई है। 

ट्वीट के साथ तंज कसते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि, 'भारत, देखो।' इस ट्वीट के माध्यम से राहुल गांधी द्वारा सादगी के साथ इस यात्रा का आयोजन करने के दावे की पोल खोलने की कोशिश की गई है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरम्भ हुई है। यह यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर पूरी होगी। कांग्रेस के अनुसार, यह यात्रा लगभग 150 दिन तक चलेगी। इस दौरान कुल 3,500 किमी लंबा सफर तय किया जाएगा।

ख़त्म हो जाएगी ओपी राजभर की पार्टी ? एक हफ्ते में 'सुभासपा' में तीसरा बड़ा सामूहिक इस्तीफा

अब गुलाम नबी के जाने के फायदे गिनाने लगी कांग्रेस, 50 वर्षों तक गांधी परिवार के खास थे 'आज़ाद'

'आतंकियों के लिए नमाज़ पढ़ना राष्ट्र विरोधी गतिविधि नहीं..', जम्मू कश्मीर HC का फैसला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -