'एक सच्चा मुसलमान कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेगा', महाराष्ट्र में नए आदेश के बाद बवाल
'एक सच्चा मुसलमान कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेगा', महाराष्ट्र में नए आदेश के बाद बवाल
Share:

मुंबई: सरकारी अधिकारियों में देशभक्ति का भाव बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra) ने अनोखा फैसला लिया है। जी दरअसल हाल ही में सरकार ने एक आदेश जारी किया है और इस आदेश में कहा गया है कि अब से सभी अधिकारी कोई भी आने या करने पर हलो कहने के बजाय वंदे मातरम (Vande Mataram) कहेंगे। आपको बता दें कि यह आदेश अधिकारियों के सभी मोबाइल फोनों और लैंडलाइन फोनों पर लागू होगा। जी हाँ और इसी के साथ ही डेली रुटीन और सरकारी कार्यक्रमों में भी अधिकारी एक-दूसरे को वंदे मातरम कहकर ही संबोधित करेंगे।

जी दरअसल राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने कहा, 'वंदे मातरम (Vande Mataram) एक ऐसा मंत्र था, जिसने अंग्रेजों से देश को स्वतंत्र कराने में बड़ी भूमिका अदा की। पूरे भारत वर्ष में सभी सरकारें और आम लोग इस बात को स्वीकार करते हैं। मुझे लगता है कि एक-दूसरे को वंदे मातरम कहने में कोई बुरी चीज है। अगर कुछ लोगों के दिमाग मे वंदे मातरम को लेकर गलतफहमी है तो हम उन्हें समझा-बुझाकर इस बारे में तैयार कर लेंगे।'

पति संग डिनर डेट पर पहुंची बिपाशा, लुक देखकर मर-मिटे फैंस

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने वंदे मातरम (Vande Mataram) पर सरकारी आदेश के खिलाफ झंडा बुलंद कर दिया है। जी दरअसल महाराष्ट्र असेंबली में एसपी विधायक अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) ने कहा कि, 'वंदे मातरम पर सरकार के फैसले का विरोध करते हुए इसे हिंदू- मुस्लिमों के बीच दरार पैदा करने वाला बताया।' इसी के साथ आजमी ने कहा, 'बाला साहब ठाकरे ने हमेशा जय महाराष्ट्र बोला था और आज उनके विचारों पर चलने का दावा करने वाले एकनाथ शिंदे यह सब भूल गए हैं।'

इसके अलावा आजमी ने यह भी कहा कि एक सच्चा मुसलमान कभी भी वंदे मातरम नहीं बोलेगा। यह इस्लाम मे कुफ्र है। हम इसके बजाय सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान बोल सकते हैं। आप सभी को बता दें कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम (Vande Mataram) पर कट्टरपंथी इस्लामिक नेता हमेशा अपनी आंख दिखाते रहे हैं। जी दरअसल यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क तो वंदे मातरम को इस्लाम के लिए बड़ी बुराई बताते रहे हैं। वे कहते हैं कि इस नारे में धरती माता की स्तुति की गई है और एक सच्चा मुसलमान अपने अल्लाह के अलावा और किसी की स्तुति नहीं कर सकता।

'हैलो' के बजाय बोलना होगा 'वंदेमातरम', एकनाथ शिंदे सरकार का नया अध्यादेश

मनीष को दौड़ा-दौड़ाकर फैजान ने 60 बार गोदे चाक़ू, वजह सुनकर उड़ जाएंगे होश

पूल किनारे पलक तिवारी ने लगाया ग्लैमर का तड़का, देखकर मदहोश हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -