रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए अभिमन्यु और शर्ली, रिलीज़ हुआ 'निकम्मा' का पहला पोस्टर
रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए अभिमन्यु और शर्ली, रिलीज़ हुआ 'निकम्मा' का पहला पोस्टर
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु जल्द ही शब्बीर खान की फिल्म निकम्मा में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ शर्ली सेतिया बॉलीवुड जगत में पदार्पण कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में अभिमन्यु और शर्ली  मस्ती भरे और रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में शर्ली येलो कलर का स्कूटर चलाती नज़र आ रही हैं।

वहीं अभिमन्यु स्कूटर पर हाथ रखकर हवा में झूलते नज़र आ रहे हैं। दोनों ही सितारे मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैें। फिल्म में ऐक्शन, कॉमिडी के साथ रोमांस का भरपूर डोज़ होगा। वहीं फिल्म निकम्मा से शिल्पा शेट्टी काफी लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। निर्देशक शब्बीर खान ने जब से फिल्म की अनाउंसमेंट की है तब से ही फिल्म काफी सुर्ख़ियों में हैं।

अभिमन्यु ने अपनी पहली मूवी मर्द को दर्द नहीं होता हैं में बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का खूब ध्यान खींचा था। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर अभिमन्यु अपनी शानदार एक्टिंग से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म 05 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म सोनी पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी।

रिलीज़ हुआ 'जय मम्मी दी' का नया पोस्टर, फूलों की लड़ी में उलझे नज़र आए सनी और सोनाली

हिमचाल में चल रही है 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, सामने आया आमिर का 'टॉम हैंक्स' वाला लुक

Box Office: 17 दिन बाद भी जारी है सलमान खान की दबंगई, इतना हुआ दबंग 3 का कुल कलेक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -