आज़म खान की पत्नी नहीं, बल्कि ये मुस्लिम नेता 'रामपुर' से लड़ेगा चुनाव.., सपा ने किया ऐलान
आज़म खान की पत्नी नहीं, बल्कि ये मुस्लिम नेता 'रामपुर' से लड़ेगा चुनाव.., सपा ने किया ऐलान
Share:

लखनऊ: रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से आसिम राजा प्रत्याशी होंगे। आजम खान ने सपा दफ्तर दारुल आवाम पर कार्यकर्ताओं के बीच उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। इससे पहले चर्चा थी कि सपा रामपुर से आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा को चुनाव लड़ा सकती है। आसिम राजा रामपुर से सपा नगर प्रमुख हैं। वे आज ही नमांकन दाखिल करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव के लिए मतदान होना है। 26 जून को मैगना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। दोनों नेताओं ने यूपी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया था। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से जबकि आजम खान रामपुर से MLA चुने गए हैं। 

बता दें कि आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी सस्‍पेंस नामांकन के आखिरी दिन दूर हुआ है। सपा ने इस संबंध में सोमवार को अपने पत्‍ते खोले। सैफई परिवार के सदस्य और बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है।  पहले इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्‍नी और पूर्व सांसद डिम्‍पल यादव को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। 

पैगम्बर विवाद पर सामने आया दिग्विजय सिंह का बयान, नड्डा से लेकर CM योगी तक.. सबको घेरा

विधानसभा चुनाव में लड़ाई, उपचुनाव में दोस्ती.., आखिर क्या हैं कांग्रेस की इस चाल के सियासी मायने ?

हिमाचल प्रदेश चुनाव: एंटी इनकंबेंसी का डर ! बड़ी संख्या में विधायकों के टिकट कटेगी भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -