ट्रैक एशिया कप में आशु शर्मा ने अपने नाम किया कांस्य पदक
ट्रैक एशिया कप में आशु शर्मा ने अपने नाम किया कांस्य पदक
Share:

भारत की जानीमानी और दिग्गज साइक्लिस्ट आशु शर्मा ने इंदिरा गांधी स्टेडियम कॉम्प्लेक्स वेलोड्रम में आयोजित किये गए ट्रैक एशिया कप के दूसरे दिन यानि कि गुरुवार को जूनियर महिला वर्ग की व्यक्तिगत परसुइट दो किलीमीटर स्पर्धा में कांस्य पदक पर अपना कब्ज़ा ज़माने में सफल हुई है। आशु शर्मा ने दो मिनट 47.652 सेकेंड का वक्त निकालते हुए प्रतियोगिता में तीसरा पायदान प्राप्त करने में सफल रही है। ईरान की बेहतरीन साइक्लिस्ट फूरोजान आब्दोहलाही ने एक मिनट 23.347 सेकेंड में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डालने में सफल रही है, जबकि उजबेकिस्तान की नफोसत कोजीवा ने एक मिनट 35.744 सेकेंड में रजत पदक पर कब्ज़ा जमा लिया।

इलीट महिला वर्ग में साई नेशनल साइक्लिंग अकादमी की टी. देवी विद्यालक्ष्मी ने व्यक्तिगत परसुइट 3 किलोमीटर स्पर्धा का रजत पदक भी अपनी झोली में डाला है, जबकि पश्चिमी भारत की मशहूर साइक्लिस्ट ऋतुजा सतपुते ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की सुपुकसोम नुंताना ने भी स्वर्ण पदक हासिल करने में सफल रही। 

पदक के क्रम में भारत इसी के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गया। भारतीय टीम ने अभीतक 1 स्वर्ण पदक, 3 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी है। दक्षिण कोरिया 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक के साथ सबसे ऊपरी पायदान पर है, जबकि उजबेकिस्तान (2 स्वर्ण, 3 रजत) दूसरे और थाईलैंड (2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य) तीसरे पायदान पर है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -