'हिटलर से मेल खाते हैं AAP नेता..', केजरीवाल और भगवंत मान पर कांग्रेस का तीखा हमला
'हिटलर से मेल खाते हैं AAP नेता..', केजरीवाल और भगवंत मान पर कांग्रेस का तीखा हमला
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सीट विभाजन को लेकर रस्सकशी चल रही है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने AAP नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तुलना जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर से कर डाली है। बाजवा ने कहा कि AAP नेताओं को अपने ऑफिसों से बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और भगत सिंह की फोटो हटा देनी चाहिए। उनकी जगह पर जर्मनी के तानाशाह हिटलर की लगानी चाहिए।  बाजवा ने कहा कि आप ध्यान से देखेंगे, तो हिटलर की फोटो 'AAP' के नेताओं से मेल खाती है।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आगे कहा कि, 'पहली चीज मैं उन लोगों से कहना चाहूंगा कि वे बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाकर हिटलर की तस्वीर लगाएं।' उन्होंने कहा कि AAP सरकार भी हिटलर की तरह ही फैसले लेती है। बाजवा की टिप्पणी उस वक़्त आई है, जब INDIA गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियों ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में एकता दर्शाई है। जहां गुरुवार को मतदान होने वाला है। इतना ही नहीं दिल्ली, पंजाब जैसे सूबे में लोकसभा चुनाव में भी दोनों साथ आने के लिए बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों के बीच बात नहीं बन पाई है।  

चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में AAP ने अपना प्रत्याशी उतारा है, जिसे कांग्रेस समर्थन दे रही है। वहीं कांग्रेस सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर उम्मीदवार खड़े कर रही है। इन दोनों को AAP समर्थन देगी। कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा है कि, 'चंडीगढ़ में AAP और कांग्रेस एक साथ लड़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य है भाजपा को जीतने से रोकना है। हम INDIA गठबंधन की भावना के तहत एकसाथ आए हैं।' हालांकि चंडीगढ़ की एकता पंजाब में नज़र नहीं आ रही है। यहां दोनों ही तरफ से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

इस बीच सूत्रों ने बताया है कि शायद लोकसभा चुनावों में पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं होगा। इसका कारण यह है कि दोनों ही दल अपने आप को मजबूत मान रहे हैं और जिस भाजपा के खिलाफ एकता की बात हो रही है, उसका संगठन पंजाब में कमजोर है। ऐसे में पहले और दूसरे नंबर की पार्टी के गठबंधन का सवाल ही नहीं बनता। बताया जा रहा है कि पंजाब में दोनों दल अपना जोर दिखाएंगे। मगर, चुनावों में क्या होगा, ये तो वक़्त आने पर ही पता चलेगा। 

विक्की जैन ने मन्नारा को कहा 'घटिया' तो भड़की पूजा भट्ट, बोली- 'खुद को जेंटलमैन कहते हैं...'

शराब घोटाले में ED का चौथा समन भी टाल सकते हैं केजरीवाल, आज भगवंत मान के साथ जाएंगे गोवा, लोकसभा चुनाव की करेंगे तैयारी

अंकिता लोखंडे ने नेशनल टीवी पर मनारा चोपड़ा को दी गाली, देखकर भड़के यूजर्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -