'AAP ने पेपर भी रखवा लिए और टिकट भी नहीं दिया, ख़ुदकुशी कर लूंगा..', टॉवर पर चढ़े हसीब उल हसन
'AAP ने पेपर भी रखवा लिए और टिकट भी नहीं दिया, ख़ुदकुशी कर लूंगा..', टॉवर पर चढ़े हसीब उल हसन
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो चरणों में 250 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, जिन नेताओं को MCD चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला है, उनकी नाराजगी भी सामने आने लगी है। ऐसे ही एक नेता हैं हसीब उल हसन। दरअसल, AAP ने हसीब को निगम में पार्षद मनोनीत किया था, मगर इस बार भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया।  

टिकट न मिलने पर AAP नेता और पूर्व पार्षद हसीब उल हसन, पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ शास्त्री पार्क मेट्रो के सामने हाई टेंशन वायर टावर पर चढ़ गए। उनका कहना है कि AAP ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया और पेपर भी रखवा लिए गए हैं। हसीब ने पेपर वापस न मिलने पर ख़ुदकुशी कर लेने की धमकी भी दी है। वह अभी भी टावर पर लटके हुए हैं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें AAP नेता टॉवर पर लटके हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, उनके बोलने की कोई आवाज वीडियो में नहीं आ रही है। 

बता दें कि AAP ने विगत शुक्रवार को पहली सूची में 134 और शनिवार को दूसरी सूची में 116 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। इस लिस्ट में भी अधिकतर पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया। बता दें कि MCD में कुल 250 सीटें हैं। सभी सीटों पर 4 दिसंबर को चुनाव होना है और 7 दिसंबर को परिणाम आएंगे। सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा। इससे पहले AAP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की थी, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का नाम शामिल करने को लेकर भाजपा लगातार हमलावर है। 

ऐसा इसलिए क्योंकि, राजेंद्र पाल गौतम को हिन्दू विरोधी शपथ लेने के कारण कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन, इसके बाद भी AAP ने उन्हें पार्टी के लिए प्रचार करने का जिम्मा सौंप दिया। भाजपा का कहना है कि, एक हिन्दू विरोधी नेता से प्रचार करवाकर AAP किसके वोट हासिल करना चाहती है।  

मुश्किलों में केजरीवाल सरकार, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले में दर्ज की FIR

बड़ी मुश्किल में CM केजरीवाल और सत्येंद्र जैन, अगर 'पॉलीग्राफ' टेस्ट हुआ तो...

भारत जोड़ो यात्रा को रोककर गुजरात में चुनाव प्रचार करने जाएंगे राहुल गांधी ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -