आज इन लोगों की चमकेगी किस्मत, तो इन पर मंडराएगा खतरा
आज इन लोगों की चमकेगी किस्मत, तो इन पर मंडराएगा खतरा
Share:

आज के समय में हर कोई राशि के अनुसार ही दिन की शुरुआत करता है, तो हम आज आपके लिए लेकर आए है आज का यानी 24 दिसंबर का राशिफल...


मेष राशि: आपका दिन पहले की तुलना में अच्छा बीतेगा। किसी सहकर्मी से आवश्यक काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आपको कुछ विशेष लोगों से सहायता प्राप्त हो सकती है। 

वृष राशि: आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे, जहां आपको अच्छा फील होगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। इसके अतिरिक्त दफ्तर में सहयोगी आपके काम से बहुत प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। 

मिथुन राशि: आपका दिन ठीक-ठाक बीतेगा। इस राशि के नौकरीपेशा वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में काम अधिक हो सकता है। आर्थिक हालात में कुछ सुधार हो सकता है। किसी मित्र की परेशानी सुलझाने में आप स्वयं भी उलझ सकते हैं। धन लाभ का योग बन रहा है।

कर्क राशि: आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे, किन्तु आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दफ्तर में किसी टीम मेंबर से थोड़ी बहसबाजी हो सकती है। किसी कार्य को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। 

सिंह राशि: आपका दिन लाभदायक रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुले दिखाई देंगे। दफ्तर में कोई ऐसा काम आपको मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। 

कन्या राशि: आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक तौर पर आपकी प्रगति होना तय है। जीवन में धन लाभ के नये मौके आयेंगे। रूके हुए काम पूरे होने पर आपको खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कामों में आप बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। घर पर अचानक से कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं।

तुला राशि: आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन उमदा रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति रुचि लेंगे। ऑफिस जाते वक़्त आप कोई आवश्यक फाइल भूल सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। 

वृश्चिक राशि: आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा, जिससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपके आर्थिक हालात पहले से बेहतर रहेंगे। आपके रूके हुए काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। कुछ लोग आपसे मित्रता के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं।

धनु राशि: आपका दिन शानदार रहेगा। किसी व्यक्तिगत काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर सिद्ध होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ गेस्ट आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। 

मकर राशि: आपका दिन ठीक रहेगा। किसी आवश्यक काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी से ही शुरू कर सकते हैं। 

कुंभ राशि: आपका दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अहम निर्णय लेने से आपको लाभ होगा। किसी अनुभवी की सहायता से आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से आपको मुनाफा होगा। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। 

मीन राशि: आपका दिन नार्मल रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। किसी अनुभवी की सहायता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। 

आज इन राशिवालों के लिए बेहद खुशनुमा होगा दिन, यहाँ जानें अपना राशिफल

जानिए उन राशियों के बारे में जो होते है अराजकता के प्रेमी

बहुत कुछ कह रहे है आपके सितारें, जानिए क्या है आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -