आज यात्रा पर जा सकते हैं इस राशि के लोग, इन राशिवालों की आय में होगी वृद्धि
आज यात्रा पर जा सकते हैं इस राशि के लोग, इन राशिवालों की आय में होगी वृद्धि
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 14 अक्टूबर का राशिफल।

14 अक्टूबर का राशिफल-

मेष- आज आपको लाभ हो सकता है। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आज किसी बड़ी खुशखबरी के मिलने के आसार हैं जो आपने सोचा भी नहीं होगा।

वृषभ- आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा हो सकती है। आय के नए स्रोत मिलेंगे। नए काम के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। कुछ बड़ा काम करने वाले हैं तो अभी रुके रहें। घर में अनबन हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और आपके बीच प्यार और आकर्षण बढ़ेगा। नई संपत्ति खरीदने में रुचि पैदा हो सकती है। कहीं से धन का आगमन संभव है।

दिवाली से पहले घर में बनाए कोकोनट लड्डू

कर्क- आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा और जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज दिखाई देगा। आज व्यपार में लाभ है और हाथ में पैसा आने वाला है। 

सिंह- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आकर्षण में चमत्कारिक रूप से वृद्धि होगी। आय में भी वृद्धि होगी। घर में धार्मिक काम हो सकते हैं।

कन्या- आज कड़ी मेहनत और लगन से हम प्रगति की ओर बढ़ेंगे। कुछ बड़ा होने वाला है और आपको उससे लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखे और अपनों को समय दें वरना सब हाथ से निकल जाएगा। घर के ख़र्चों में वृद्धि होगी।

शहनाज गिल के घर आया फ़ोन, दिवाली से पहले जान से मारने की मिली धमकी

तुला- आज सतर्कता जरूरी होगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। किसी भी तरह का जोखिम संयम से न लें। यात्रा के लिए समय अनुकूल है। मेहमानों के आने से घर गुलजार रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा।

वृश्चिक- आज किसी को धन उधार न दें, अन्यथा उसके वापस मिलने की संभावना कम है। किसी काम में उलझे रहेंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जिसके साथ आप अपना शेष जीवन बिताना चाहते हैं। शादी के प्रस्ताव मिलने संभव है।

धनु - आज आप दुविधा में रहेंगे। खराब व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। सेहत पर गहरा असर है। पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं। किसी अनजान से मुलाक़ात हानि दे सकती है लेकिन कुछ बहुत शुभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।

मकर - आज आपके लिए बेहतर होगा कि मानसिक तनाव को अपने आप पर हावी होने से रोकें अन्यथा स्थिति और खराब हो सकती है। खर्चे अधिक रहेंगे और आप शारीरिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। आज कहीं बड़े काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।

आज से शुरू हो गया कार्तिक महीना, भूल से भी ना करें ये काम

कुंभ- आज अगर चाहे तो आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। जैसी मानसिकता होगी, वैसा ही परिणाम होगा। आर्थिक मोर्चे पर विपरीत परिस्थितियों में कदम उठाने होंगे। व्यापार या नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। यह आर्थिक स्थिति को प्रभावित नहीं करेगा। अचानक धन मिलने की उम्मीद रहेगी।

मीन- मंगल कार्यों का आयोजन हो सकता है। समय सही है, आगे बढ़ो। विचारों को सहजता से व्यक्त करने में सक्षम होंगे। यात्रा में नए अनुभव होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए समय अनुकूल है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

दिवाली पर भी पटाखों पर से नहीं हटेगा बैन.., सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

दिल्ली वालों को 'दिवाली गिफ्ट', रेस्टोरेंट से लेकर मेडिकल शॉप्स तक खुले रहेंगे 24 घंटे

10 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक का महीना, भूल से भी ना करें ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -