आज इन राशिवालों को मिलेंगे सुखद परिणाम, इनके भवन सुख में हो सकती है वृद्धि
आज इन राशिवालों को मिलेंगे सुखद परिणाम, इनके भवन सुख में हो सकती है वृद्धि
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। अब आज नवरात्रि का चौथा दिन है और आज आपकी राशि में क्या लिखा है, आइए जानते हैं?

29 सितंबर का राशिफल -

मेष राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेंगे। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

वृष राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन की आशंका बन रही है। आय में वृद्धि होगी। सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित रहेगा। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे।  भवन सुख में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आय की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन के योग बन रहे हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

सिंह राशि- आज आप धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कन्या राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

तुला राशि- आज आपको किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आय में व्यवधान आ सकते हैं। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि- आज व्यर्थ के क्रोध एवं झगड़ों से बचें। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि के योग हैं। कारोबार का विस्तार होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि- आज आपके धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु परिश्रम भी अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में कमी रहेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि- आज आप आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन शान्त रहेगा। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चे अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कुंभ राशि-़ आज परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।  सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मीन राशि- आज सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का साथ मिल सकता है।

आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए यहाँ

महाकाली की विशाल प्रतिमा के दर्शन करने दूर -दूर पहुँचते है भक्त

नवरात्रि शुरू होने से पहले जानिए 9 दिन माता को क्या-क्या लगाना है भोग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -