आज इस एक राशिवालों को ऑफिस में मिलेगी कोई बड़ी खबर, जानिए अपना राशिफल
आज इस एक राशिवालों को ऑफिस में मिलेगी कोई बड़ी खबर, जानिए अपना राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 31 अगस्त का राशिफल।

31 अगस्त का राशिफल-

मेष- धन का लाभ, परिवार में खुशहाली आएगी तथा यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी खास व्यक्ति से मिलने वाले हैं।


वृषभ- स्वास्थ्य में लापरवाही ना करें, परिवार में कलह हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ अच्छा नहीं होगा, घर में आर्थिक संकट आ सकता है। आपका दिन खराब रहने वाला है।

मिथुन- दौड़ भाग बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार की मदद प्राप्त होगी। आज आपको ऑफिस में कोई बड़ी खबर मिल सकती है। बॉस आपकी तारीफ करेंगे।

कर्क- यात्रा के योग हैं। काम का बोझ कम होगा और अपने लोगों का साथ प्राप्त होगा। आज आपको घर में कुछ खास मिल सकता है। प्रेम में सब मंगलमय है।

सिंह- आज आपकी कामयाबी होगी और नौकरी में पदोन्नति होगी। आज मान सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो सकता है। आज प्रेम में आपको असफलता हाथ लग सकती है, लड़ाई हो सकती है।

कन्या- आज आपकी आर्थिक हालात में सुधार होगा। किसी लंबी यात्रा का योग है। मानसिक चिंताएं दूर होंगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिसके साथ दूर तक का सफर होगा।

तुला- आज आपके वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। नौकरी में बेहतरी होगी तथा नए काम का आरम्भ हो सकता है। आज किसी संकट में पड़ने के आसार दिख रहे हैं।

वृश्चिक- आज आप तनाव से बचें, चोट से बचें। किसी जगह जा रहे हैं तो आज टाल दें, हनुमान जी को सिन्दूर अर्पित करें।

धनु- आज आपको करियर में कुछ खास नहीं मिलेगा। वाहन सतर्कता से चलाएं। शांति बनाए रखें। अपने घर के किस्से बाहर ना जाने दें।

मकर- आज आपके घर में खुशहाली आएगी, आर्थिक फायदा होगा। किसी अच्छी यात्रा के योग हैं। आज पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा।

कुंभ- आज आपके करियर की दिक्कतें समाप्त होंगी, परिवर्तन के लिए तैयार रहें। आज आपके लिए संपत्ति का अर्जन होगा। धन अधिक बढ़ सकता है। किसी अजनबी से झगड़ा हो सकता है।

मीन- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन काम में लापरवाही ना करें। आज आपको हो रही दिक्कतें कम होंगी। प्रेम में सब मंगल है लेकिन अपने पार्टनर को गिफ्ट दें।

असम परिषद दंगों के कारण विस्थापित हुए हजारों लोगों का करेगा पुनर्वास

जन्माष्टमी पर यहाँ होती है 'पूतना' की पूजा, पूर्वजों के सपने में आई थी 'राक्षसी'

शिवसेना सांसद भावना गवली और अनिल देशमुख के ठिकानों पर ED का छापा, मनी लॉन्डरिंग का मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -