आज इन खास राशि के लोगों को रखना होगा ज्यादा ध्यान वरना बढ़ सकती है समस्या, जानिए आज का राशिफल
आज इन खास राशि के लोगों को रखना होगा ज्यादा ध्यान वरना बढ़ सकती है समस्या, जानिए आज का राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 24 अक्टूबर का राशिफल।

मेष राशि:- आज के दिन प्रतिदिन की व्यवस्था को छोड़कर मानसिक शांति की तरफ बढ़ना होगा, ऐसे में देवी मां की भक्ति करना सबसे उत्तम उपाय होगा। देवी मां को कुछ मीठा बनाकर अर्पित करे।

वृषभ राशि:- आज के दिन अपने अहम कार्यों से किसी सूरत में फोकस नहीं खोना है। दफ्तर में अगर कोई काम लंबे वक़्त से पेंडिंग है तो आज उसे ख़त्म करना होगा। आज आप महादेव का अभिषेक करें। 

मिथुन राशि:- आज के दिन का आरम्भ शिव जी के दर्शन से करें, निस्संदेह पूरा दिन उत्तम तरीके से गुजरेगा। खरीदारी के लिए दिन सबसे अच्छा है लेकिन ध्यान रखें कि खर्च और कमाई के बीच का तालमेल टूटने न पाएं। इसके साथ ही बोलचाल और व्यवहार को बेहतर बनाने का प्रयास करें। 

कर्क राशि:- आज के दिन हो सकता है अन्य की त्रुटियां की जिम्मेदारी आपको लेनी पड़ जाए, ऐसे में सजग रहें। ध्यान रखें ऐसे विवाद आपके सम्मान के लिए हानिकारक हो सकते हैं। माँ देवी का ध्यान कर पूरे परिवार के साथ आराधना करें।

सिंह राशि:- आपकी के दिन सकारात्मक व्यक्तित्व का असर दूसरों पर गहरी छाप छोड़ेगा, ऐसे में संयमित तथा मधुर बर्ताव मान बढ़ाएगा। लेखन से संबंधित लोगों को यश की प्राप्ति होगी। संतान की पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि:- आज के दिन दूसरों से उम्मीदें जोड़ना निराशा की तरफ ले जा सकता है, ऐसे में आत्मनिर्भर रहेंगे तो अच्छा होगा। दफ्तर में सहकर्मियों से किसी बात पर तनाव हो सकता है, ध्यान रखें कि बिना कारण विवाद खुद से न जोड़ें। देवी को लाल जोड़ा जढ़ाना उत्तम रहेगा।

तुला राशि:- आज के दिन महादेव का ध्यान करें, उन्हें बेलपत्रों से सुसज्जित करें, महादेव का आर्शीवाद आपके करियर को ऊंचाईयों तक ले जाएंगा। फंसा हुआ धन वापस मिलने कि संभावना है। इम्यून सिस्टम कमजोर है उन्हें खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार का साथ प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि:- आज के दिन जहां एक तरफ सक्रीय रहना है, तो वहीं दूसरी तरफ दिमाग को भी सक्रिय रखें। वरिष्ठों के साथ अनावश्यक बहस से बचें। वाहन दुर्घटनाओं के प्रति सतर्क रहना होगा, हड्डियों में गहरी चोट की संभावना है।

धनु राशि:- आज के दिन शरीर को भी आराम देने की आवश्यकता होगी, ऐसे में बहुत ज्यादा तनाव न लेते हुए रिलैक्स करें। कामकाज को जल्दबाजी में पूरा करने के लिए परेशान न हों। अपने भाई के स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। सेहत का भी ध्यान रखे।

मकर राशि:- आज के दिन धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जो लोग जाप या पाठ करते हैं, उन्हें इस बार इसकी संख्या में वृद्धि करनी होगी। शिक्षा क्षेत्र में काम करने वालों को करियर के बेहतर अवसर प्राप्त होते नजर आ रहे हैं। माता-पिता के साथ समय गुजारने का अवसर हाथ से जाने न दें।

कुंभ राशि:- आज के दिन काल्पनिक विचारों से दूर रहना होगा क्योंकि काल्पनिक विचार कार्य को बाधित कर सकते हैं। नयी नौकरी का मौके प्राप्त हो तो हाथ से जाने न दें। मनपसंद फील्ड में काम मिलने से आप खुश आएंगे। महादेव के आशीर्वाद से सभी कार्य बन जाएंगे। 

मीन राशि:- आज के दिन मानसिक हालात मजबूत रहेंगे। सोचे गये कार्य में कामयाबी मिलेगी, सिर्फ आपको इस तरफ फोकस करने की जरुरत है। विदेशी कंपनियों से ऑफर प्राप्त हो सकता है। सुख-समृद्धि के लिए घर में कोई पूजा-पाठ जरूर कराएं।

करवा चौथ का व्रत टूटने पर अपनाएं ये महाउपाय, दोष से मिलेगा छुटकारा

करवा चौथ पर प्यास कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 8 बेहतरीन टिप्स

करवाचौथ 2021: यहां जानिए तमाम शहरों में चंद्रोदय का समय!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -