नवरात्री के पांचवें दिन इन राशिवालों के पूरे होंगे काम, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
नवरात्री के पांचवें दिन इन राशिवालों के पूरे होंगे काम, जानें क्या कहता है आपका राशिफल
Share:

अपने दिन की शुरुआत हर कोई अच्छी सुबह और राशिफल के साथ करना चाहता है, तो चलिए जानते है आज यानी 21 अक्टूबर 2020 का राशिफल...

मेष: आज आप किसी चीज का संकल्प लेकर काम करेंगे तो वह पूर्ण हो जाएगा। संतान के एडमिशन या फिर उसकी यात्रा की व्यवस्था करनी पड़ सकती है। 

वृषभ: कार्यक्षेत्र में अपने प्रोजेक्ट को लेकर काफी सजग रहेंगे। पिता के मार्गदर्शन से लाभ होगा और लव लाइफ में भी आज तनाव कम होगा। पारिवारिक खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। 

मिथुन: करियर में बदलाव करने के बारे में आज विचार कर सकते हैं लेकिन अभी परिस्थितियां सही नही हैं। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित हो सकती है। 

कर्क: कार्यक्षेत्र में आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगे। कुछ पुराने मित्रों से सहयोग भी मिल सकता है। आपके प्रभाव व ख्याति में वृद्धि होगी।

सिंह: मित्रों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं लेकिन अभी समय सही नहीं है। घर के कुछ अधूरे काम पूरा करेंगे, जो काफी समय से अटके हुए थे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। 

कन्या: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कार्य आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। परिवार में अभी अपनी लव लाइफ के बारे में बताना सही नहीं होगा अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है।

तुला: आज का दिन धर्म-कर्म के कार्य करने में व्यतती होगा। किसी मित्र के लिए धन की व्यवस्था भी करनी पड़ सकती है। छात्र अगर किसी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उनको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक: आज परिवार की जरूरतों को पूरा करने में समय गुजरेगा। पारिवारिक बिजनस को सुधारने के लिए कुछ ठोस कदम उठाएंगे। बेरोजगार युवाओं की रोजगार मिलने की संभावना है। 

धनु: आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतें 

मकर: संतान की ओर से आज शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने के लिए निकल सकते हैं। अगर परिवार में किसी तरह का विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगा। 

कुंभ: कार्यक्षेत्र में आज अनुकूल माहौल रहेगा और कार्य करने में भी मन लगेगा। शत्रुओं से संभलकर रहें अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे और धार्मिक कार्यों में आपका सहयोग बढ़ेगा। 

मीन: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। सुबह से ही आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विपरित हालातों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन व्याकुल हो सकता है। 

नवरात्रि का चौथा दिन इन राशि वालों के लिए है बेहद ही ख़ास, बन सकते है बिगड़े काम

नवरात्रि के तीसरे दिन चमकने वाली है इन राशि वालों की किस्मत, जानिए आपका राशिफल

नवरात्रि के दूसरे दिन बन रहे है ख़ास योग, इन राशि वालों को होगा लाभ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -