दुःख, दर्द और कठिनाईयों के साथ शुरू होगा इन राशि के जातकों का दिन, जानिए आपका राशिफल
दुःख, दर्द और कठिनाईयों के साथ शुरू होगा इन राशि के जातकों का दिन, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानि 2 मार्च 2023 का राशिफल....

मेष राशि : तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। भ्रम की स्थिति बन सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। 
 
वृषभ राशि : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। 

मिथुन राशि: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में चैन रहेगा। 
 
कर्क राशि : जमीन, मकान व दुकान इत्यादि के सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। कारोबारी समस्याएं दूर होंगी।
 
सिंह राशि : रचनात्मक कार्य व संगीत इत्यादि में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नए विचार मन में आएंगे। नौकरी में कार्य समय पर होंगे। उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। 
 
कन्या राशि: बुरी खबर मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यर्थ भागदौड़ होगी। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दुष्टजनों से बचकर रहें। वे हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कारोबार की गति धीमी रह सकती है।
 
तुला राशि: मेहनत का फल मिलेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। परिवार के छोटे सदस्यों की चिंता रहेगी। 
 
वृश्चिक राशि: शुभ सूचना की प्राप्ति होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। शत्रु पस्त होंगे। कुसंगति से बचें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 
 
धनु राशि:
यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। जोखिम व जमानत के काय टालें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है।
 
मकर राशि: पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। फालतू खर्च होगा। किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। झंझटों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 
 
कुंभ राशि : रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। 
 
मीन राशि :
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। कार्यकारी अनुबंधों में नवीनता होगी। समय साथ दे रहा है। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राजभय रहेगा। 

कुछ ऐसे बीतने वाला है इन राशि के जातकों का दिन, जानिए आपका राशिफल

आज अपनी मधुर वाणी से सभी का दिल जीत सकते है इस राशि के जातक, यहाँ जानिए आपका राशिफल

कुछ ऐसी होगी इन राशिवालों के दिन की शुरुआत, यहाँ जानें आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -