कुछ ऐसे बीतने वाला है इन राशि के जातकों का दिन, जानिए आपका राशिफल
कुछ ऐसे बीतने वाला है इन राशि के जातकों का दिन, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में हर कोई अपने दिन की शुरुआत करने के लिए अपने राशिफल को देखना पसंद करता है, तो चलिए जानते है, आज यानी 28 फरवरी 2023 का राशिफल...

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए ग्रहों की चाल इस बात का संकेत देती है कि आज आपको कई मामलों में सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत में सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है, लेकिन शाम तक टल सकती है।

वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए आज मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में मदद मिलेगी। रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी। 

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य आपका साथ देगा और व्यापार में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी, लेकिन बेवजह आप अपने शत्रु बना सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कठिनाइयों में बीतेगा। आज खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा, लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग से भाग्य आपका साथ देगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे होंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों का दिन शुभ है और आज आपको कठिन परिस्थितियों से निकलने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है लेकिन कारोबार में सुधार के संकेत हैं। आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। 

तुला राशि: तुला राशि वालों के किस्‍मत के सितारे बुलंद हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा और राजनीति से जुड़े मामलों में सफलता के सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आज बौद्धिक सुखों का आनंद उठाएंगे और दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी दौड़ भाग वाला रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिससे आपको तनाव हो सकता है। आप अपनी बुद्धि के प्रयोग से धन प्राप्ति में सफल रहेंगे।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। आज लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। किसी से विवाद में पड़ने से बचें। सप्तम भाव में चंद्रमा की स्थिति से व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। 

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उम्मीद के विपरीत बेहतर मुनाफा मिल सकता है ।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और भाग्य भी आपका साथ देगा। मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आय में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि: मीन राशि वालों की किस्मत आज साथ दे रही है और आज भाग्य के कारण आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन कुछ पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप किसी खास काम में सफल होंगे। 

आज अपनी मधुर वाणी से सभी का दिल जीत सकते है इस राशि के जातक, यहाँ जानिए आपका राशिफल

कुछ ऐसी होगी इन राशिवालों के दिन की शुरुआत, यहाँ जानें आपका राशिफल

अनावश्यक खर्च का सामना कर सकते है इस राशि के जातक, यहाँ जानिए आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -