इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधानीपूर्वक, जानिए क्या है आपका राशिफल
इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधानीपूर्वक, जानिए क्या है आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ न करना चाहता हो, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानि 14 अप्रैल 2023 का राशिफल... 

मेष (Aries): आज आपका दिन अनुकूल है। आज आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद के साथ समय बीतेगा। माता से लाभ होगा। 

वृषभ (Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बीताएं। आपका मन चिंताओं से ग्रस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है।

कर्क (Cancer): आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है एवं परिजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। 

सिंह (Leo): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से मानसिक अशांति हो सकती है। 

कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन दुख हो सकता है, इसका खास ध्यान रखिएगा। धन का व्यय हो सकता है, संभलकर खर्च करें। 

तुला (Libra): आज का आपका दिन आमोद-प्रमोद में रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन का योग है। भोजन सुख भी उत्तम है।

वृश्चिक (Scorpio): आपके गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। 

धनु (Sagittarius): संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल हो सकता है। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी, क्रोध की भावना पर संयम रखें। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। 

मकर (Capricorn): आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता है। 

कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। 

मीन (Pisces):  आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की आशंका है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। 

आज बहुत ही अनुकूल होने वाला है इन राशि के जातकों का दिन, बन सकते है बिगड़े काम

आज हो सकती है रुके हुए धन की वापसी, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

IPL 2023: झाड़ू-पोछे का काम मिला, बैन भी लगा.., इतिहास रचने से पहले रिंकू सिंह ने काफी कुछ सहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -