क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और उसके अनुसार अपने दिन की शुरुआत करते हैं। यहाँ जानिए आज की तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग- 

ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी शनिवार विक्रम संवत् 2078। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 23, शव्वाल 23, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जून 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्मऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 20 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, रेवती नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।

सौभाग्य योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 34 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ, बव करण सायं 05 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 28 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 05 जून : सुबह 05 बजकर 23 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 05 जून : शाम 07 बजकर 17 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अमृत काल रात 08 बजकर 48 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल सुबह 09 बजे 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक रहेगा इसके बाद सुबह 06 बजकर 18 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक। पंचक सुबह 05 बजकर 23 म‍िनट से 11 बजकर 28 म‍िनट तक।

क्या कह रहे हैं आज आपकी राशि के सितारे, यहाँ जानिए अपना राशिफल

यामी गौतम ने 18 लोगों के बीच रचाई निर्देशक आदित्य धर से शादी, सामने आईं कई तस्वीरेंयूरोपीय संघ और आसियान ने किया ऐतिहासिक हवाई परिवहन समझौते का समापन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -