आज है दशमी तिथि, यहाँ जानिए आज का पंचांग
आज है दशमी तिथि, यहाँ जानिए आज का पंचांग
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 16 सितंबर का पंचांग। 

16 सितंबर का पंचांग- भाद्रपद शुक्ल, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 01, सफ़र 08, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 सितम्बर 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि प्रातः 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, उत्तराषाढ़ नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 09 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ।

शोभन योग रात्रि 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ, गर करण प्रातः 09 बजकर 37 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 43 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 16 सितंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 07 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 16 सितंबर 2021 : शाम 06 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 सितंबर 2021 : अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 म‍िनट से 12 बजकर 40 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल रात 09 बजकर 57 मिनट से 11 बजकर 30 म‍िनट तक रहेगा। रव‍ि योग सुबह 06 बजकर 06 म‍िनट से 17 स‍ितंबर सुबह 04 बजकर 09 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 सितंबर 2021 : राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 02 मिनट तक। इसके बाद 03 बजकर 08 म‍िनट से 03 बजकर 57 म‍िनट तक रहेगा। भद्रा रात 08 बजकर 50 म‍िनट सुबह 06 बजकर 07 म‍िनट तक।

कल 7000 कर्मचारियों के लिए ‘डिफेंस कॉम्पलेक्स’ का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

आज इन राशि के लोगों पर मेहरबान है गणपति बप्पा, जानिए आज का राशिफल

गलती से खाते में आए 5 लाख, बैंक अफसर ने मांगे तो बोला शख्स- मोदी ने दिए है, नहीं दूंगा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -