यहाँ जानिए आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
यहाँ जानिए आज के शुभ और अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
Share:

आजकल लोग अपने दिन की शुरुआत में पंचांग देखना पसंद करते हैं क्योंकि इससे शुभ अशुभ का ज्ञान होता है. ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का यानी 10 अक्टूबर का पंचांग.

आज का पंचांग - आश्विनी 18, शक संवत् 1941, आश्विनी, शुक्ला द्वादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2076. सौर आश्विनी मास प्रविष्टे 24, सफ़र 10, हिजरी 1441 (मुस्लिम) अंग्रेजी तारीख 10 अक्टूबर सन् 2019 ई०. सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु. राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक. द्वादशी तिथि सायं 07 बजकर 52 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वृद्धियोग का आरंभ. बव करण प्रातः 06 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ. चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा. आज के व्रत त्योहार पयोव्रत समाप्त.

सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर: सुबह 06 बजकर 18 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 10 अक्टूबर: शाम 06 बजकर 57 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक. विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक रहेगा. निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक. गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 6 बजकर 10 मिनट तक. अमृत काल शाम 06 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 56 मिनट तक. रवि योग सुबह 02 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक.

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक. सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा. दोपहर 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा. वर्ज्यम् काल सुबह 07 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. पंचक काल पूरे दिन रहेगा.

आज है पापकुंशी एकादशी, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

आज है विजयादशमी, जानिए राहुकाल से लेकर शुभ मुहूर्त

महानवमी के दिन जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -