मामूली सा था इंफेक्शन काटने पड़े महिला की टांगे और हाथ
मामूली सा था इंफेक्शन काटने पड़े महिला की टांगे और हाथ
Share:

अगर हमारे शरीर में कोई बीमारी हो तो उसके लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते है। हालाँकि कुछ बीमारियां ऐसी होती है जिनके कोई भी लक्षण पहले नजर नहीं आते हैं और इसके चलते धीरे-धीरे ये बीमारियां गंभीर रूप ले लेती है और इसके चलते कई बार व्यक्ति को अपने शरीर के अंग भी गंवाने पड़ जाते हैं। अब आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आइए बताते हैं आपको इस महिला के बारे में।

अंडर-17 एशियाई कप में सउदी अरब से हारने के बाद भी इंडिया ने किया क्वालीफाई

जी दरअसल यह मामला साल 2017 का है जब यूके में रहने वाली किम स्मिथ नाम की महिला को सेप्सिस हुआ जिसके चलते उसे अपने शरीर के चार अंग गंवाने पड़े। जी हाँ और उसके बाद डॉक्टर्स ने महिला का डबल-हैंड ट्रांसप्लांट किया। वैसे किम ने शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक मामूली से इंफेक्शन के कारण उनके साथ ऐसा हो जाएगा। वहीं इस पूरे मामले की शुरुआत स्पेन से हुई। यहाँ कुछ साल पहले किम छुट्टियां बिताने के लिए स्पेन गई थी और यहाँ उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary tract infection) के बाद सेप्सिस की समस्या का सामना करना पड़ा।

Video: ठेले पर सब्जी बेचने वाले ने लगाया हेलमेट, पुलिस ने पकड़ा तो कही चौकाने वाली बात

सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर्स ने किम को 9 महीने के लिए अस्थाई कोमा में रखा। वहीं यूटीआई के बाद किम के शरीर में फैले सेप्सिस के कारण उनकी टांगे और हाथ काटने पड़ गए। यह सभी परेशानियां होने से पहले किम हेयर ड्रेसर के रूप में काम किया करती थी। हालाँकि चारों अंग खराब होने के बाद किम को डबल हैंड ट्रांसप्लांट के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।

आधी रात को जलसा के बाहर फैंस से मिले अमिताभ, सभी को कहा धन्यवाद

अर्धनग्न अवस्था में मिला युवती का शव, मचा हंगामा

जिनके लिए कारसेवकों की हत्या करवाकर 'मुल्ला' बने मुलायम, निधन पर वही 'कट्टरपंथी' मना रहे जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -