दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की मौके पर हुई मौत
दर्दनाक हादसा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की मौके पर हुई मौत
Share:

दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से सुनने को मिली है। यहां रविवार की सुबह बीट 2 कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे एक तेज रफ्तार कर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह प्रभावित हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार, यह  घटना बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट के पास रविवार सुबह तकरीबन 4 बजकर 50 मिनट पर हुई। घटना के शिकार सभी लोग दिल्ली के कहे जा रहे हैं।  जंहा इस बात का पता चला है कि ओला कैब डीएल01 जेडडी 1791 यूपी के औरैया जिले से दिल्ली जा रही थी। ओला कैब में 5 लोग सवार थे। रविवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक यूपी17 एटी 7419 में पीछे से जा घुसी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बोरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोग जख्मी हो गए। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर मृतकों व जख्मियों को बाहर निकला। इस घटना में जान गंवाने वालों में संतोष कुमार, उषा देवी और सतपाल सिंह हैं। जबकि, सोनू सिंह और प्रताप सिंह घायल हुए हैं। घायलों को कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जबकि, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पंडित नेहरू 'बुजदिल' थे, वरना भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र के पास है झूठ और फालतू नारे लगाने वाला सबसे कुशल मंत्रालय’

राजस्थान की राजनीती में 20 साल में पहली बार हुआ बड़ा बदलाव, नए पोस्टर से गायब हुई वसुंधरा राजे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -