पंडित नेहरू 'बुजदिल' थे, वरना भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह
पंडित नेहरू 'बुजदिल' थे, वरना भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता: BJP विधायक सुरेंद्र सिंह
Share:

बलिया: आए दिन अपने बयानों को लेकर बैरिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह सुर्खियों में बने रहते है। वह कभी भी सुर्ख़ियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते है। अब एक बार फिर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है और इसके बाद वो चर्चाओं में आ गए है। जी दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को देखा जाए तो बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, ''पंडित नेहरू 'बुजदिल' थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता।''

केवल यही नहीं बल्कि आगे उन्होंने यह भी कहा कि, ''कांग्रेस की गंदी सोच के कारण भारत का विभाजन हुआ। पंडित नेहरू की जगह अगर सरदार पटेल प्रधानमंत्री बन गए होते तो भारत हिन्दू राष्ट्र बन गया होता।' इसी के साथ BJP विधायक ने यह भी कहा कि, ''जब कश्मीर से ब्राह्मण विस्थापित हो रहे थे तब इंदिरा गांधी सहित कांग्रेस के नेता खामोश रहे। सोनिया गांधी व राहुल गांधी विदेशी संस्कृति के हैं तथा कांग्रेस मुस्लिम परस्त भावना से राजनीति करती है।'' आप सभी को पता ही होगा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी इन दिनों चर्चाओं में है।

जी दरअसल उन्होंने बीते दिनों पाकिस्तानी मीडिया क्लब के चैट हाउस में कथित तौर पर यह कहा था कि, ''कांग्रेस अगर सत्ता में आती है, तो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करने पर दोबारा विचार कर सकती है।'' ऐसे में दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की है। इसी के साथ ही कहा कि 'दिग्विजय सिंह को मुसलमान और पाकिस्तान से ज्यादा प्यार है तो बताएं, गाजे-बाजे के साथ उन्हें बाघा बॉर्डर पर छोड़ दिया जाएगा।'

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र के पास है झूठ और फालतू नारे लगाने वाला सबसे कुशल मंत्रालय’

राजस्थान की राजनीती में 20 साल में पहली बार हुआ बड़ा बदलाव, नए पोस्टर से गायब हुई वसुंधरा राजे

अमरिंदर सिंह है ‘सबसे ज्यादा नफरत करने वाले व्यक्ति’: अकाली दल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -