कई लड़कियों के साथ थे पिता के नाज़ायज़ संबंध, बेटे ने मार दी गोली
कई लड़कियों के साथ थे पिता के नाज़ायज़ संबंध, बेटे ने मार दी गोली
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना के रूपसपुर में पूर्व जिला परिषद सदस्य राकेश शर्मा उर्फ गुड्डू सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि राकेश शर्मा के क़त्ल का आरोपी राकेश का बेटा है। पटना के SSP मनजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि मृतक के दर्जनों लड़कियों के साथ नाज़ायज़ संबंध थे, इसी कारण उसके पुत्र ने ही गुड्डू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि गुड्डू सिंह की कई लड़कियों के साथ नाज़ायज़ रिश्ते थे। इसको लेकर पूरा परिवार परेशान रहता था। कई बार पुत्र ने भी अपने पिता को रंगेहाथों पकड़ लिया था। कई बार इस बात को लेकर समझाया भी गया। वहीं, गुड्डू सिंह हथियार दिखाकर अपने पुत्र को जान से मारने की धमकी देता था। इससे परेशान होकर गुड्डू सिंह के पुत्र ने अपने दोस्त अभिनव के साथ चर्चा की तो अभिनव ने गुड्डू को रास्ते से हटा देने की बात कही। इसके बाद आरोपी बेटे ने 60 हजार रुपए घर से चुरा लिए और बन्दूक खरीदी। उसी बन्दूक पिसे गुड्डू सिंह का क़त्ल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, जिस पिस्टल से गुड्डू सिंह की हत्या की गई, वह उसमें साइलेंसर लगा हुआ था। जब गुड्डू सिंह सो रहा था, तभी उसे गोली मार दी। पिस्टल में साइलेंसर लगे होने के कारण उसमे से आवाज भी नहीं आई। पटना के SSP मनजीत सिंह ने बताया है कि आरोपियों ने साकेत सदन के CCTV का DVR गायब कर दिया था। इसके बाद हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपी पुत्र ने क़त्ल के बाद पिस्टल खिड़की से कचरे में फेंक दी थी। आरोपी पुत्र ने अपने पिता की सोने की घड़ी और सोने की चेन भी बाथरूम में छिपा दी थी, ताकि पुलिस को लगे लगे कि घर में कोई घुसा और लूट के बाद हत्या कर निकल गया। पुलिस ने FSL की टीम से जांच कराई और उसके बाद जो बातें सामने आईं, उनसे पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने मृतक के बेटे और उसके दोस्त को अरेस्ट कर लिया है।

भ्रष्टाचार मामला: सीबीआई ने टाटा प्रोजेक्ट्स, पावर ग्रिड के अधिकारियों सहित 6 को गिरफ्तार किया

'प्राइवेट पार्ट को चाकू से गोदा फिर पेड़ से लटकाया शव', बिहार में बच्चे की हुई निर्मम हत्या

'हिन्दू तुम्हारे दुश्मन हैं..', कराटे की आड़ में युवाओं को ये सीखा रहा PFI

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -