घर की सुन्दरता के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है ऐसा शोकेस
घर की सुन्दरता के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ाता है ऐसा शोकेस
Share:

घर को सुन्दर बनाने का सपना तो सभी का होता है सभी यही चाहते हैं कि उनका घर सुन्दर दिखे इसके लिए वह कई तरह से घर को सजाने कि कोशिश में लगे रहते हैं। ताकि जो भी मेहमान उनके घर आये तो उनके घर कि तारीफ अवश्य करें। आज हम आपको घर सजाने का एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपका घर तो सुन्दर हो जाएगा साथ ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे हम घर को सजाकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।

घरों को सजाने के लिए शोकेस का इस्तेमाल करना बेहद आम है, लेकिन शोकेस लाते समय सिर्फ उसके रंग-रूप पर ही ध्यान देना काफी नहीं है। आपको शोकेस को सजाते समय वास्तु के नियमों पर भी ध्यान देना चाहिए। आप अपने घर में शोकेस को स्थान देते समय उसकी प्रकृति का खास ध्यान रखें। उदाहरण के तौर पर, लकडी से बने शोकेस घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बेहतर माना जाता है। वहीं धातु से बने शोकेस के लिए पश्चिम दिशा उत्तम मानी गई है।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में नकारात्मकता का संचार न हो तो आप इसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। दरअसल, ये जगहें नकारात्मकता के संचार में सहायक होती है और जब यहां पर वजन में भारी शोकेस रखा जाता है तो नकारात्मकता भी बाधित होती है।

साथ ही सिर्फ घर में शोपीस लगा लेना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि घर में सकारात्मकता के लिए आप इसकी समय पर सफाई करते रहें। इसमें कोई भी फालतू का सामान न रखें। अगर इसकी चटकनी खराब हो जाए या कांच चटक जाए तो उसे तुरंत साफ करवाएं।

 

वू लू आपकी लड़की के स्वास्थ ही नहीं उसकी सुरक्षा के लिए भी उपयुक्त है

वास्तु के अनुसार ऐसे सजाएँ अपने स्वागत कक्ष को बनी रहेगी सुख समृद्धि

इस उपाय से आपका दक्षिणा मुखी मकान भी आपके लिए शुभ होता है

जीवन में चाहते हैं अच्छा वक्त तो करें घड़ी का यह उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -