बीमार बेटे को ऑटो में अस्पताल ले जा रही थी माँ, पास बैठा सोहेब करने लगा हस्तमैथुन...
बीमार बेटे को ऑटो में अस्पताल ले जा रही थी माँ, पास बैठा सोहेब करने लगा हस्तमैथुन...
Share:

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक 30 साल के शख्स को एक महिला सह-यात्री को घूरते हुए ऑटो रिक्शा में कथित रूप से हस्तमैथुन करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में शनिवार (अप्रैल 3, 2021) की है। आरोपित की शिनाख्त सोहेब कुरैशी के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब महिला अपने बेटे को इलाज के लिए पिंपरी के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल ले जा रही थी। अस्पताल पहुँचने के बाद, महिला ने वहाँ तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी घटना की जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ऑटो रिक्शा से नीचे उतरने के बाद, महिला ने फ़ौरन अस्पताल के परिसर में पुलिस चौकी पर घटना की जानकारी दी।

जिसके बाद संदिग्ध सोहेब कुरैशी को स्थानीय लोगों की सहायता से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि इससे पहले मुंबई के रहने वाले 32-वर्षीय मोहम्मद शकील अब्दुल कादिर मेमन को मुंबई अपराध शाखा ने मालवानी में एक महिला के सामने, उसे दिखाकर हस्तमैथुन करने के जुर्म में अरेस्ट किया था। 

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रही थी 5 साल की मासूम, कलयुगी माँ ने मारकर कुँए में फेंका

इंदौर में भाजपा नेत्री के बेटे की लापरवाही, नशे में किया दर्जनों लोगों को घायल

मुख़्तार अंसारी: दादा रहे कांग्रेस अध्यक्ष, चाचा उपराष्ट्रपति, खुद पर दर्ज हैं हत्या के 18 केस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -