मुंबई-गोवा हाईवे पर हुआ खतरनाक हादसा, देखते ही देखते सड़क पर बिछ गई लाशें
मुंबई-गोवा हाईवे पर हुआ खतरनाक हादसा, देखते ही देखते सड़क पर बिछ गई लाशें
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर मान गांव क्षेत्र मे भीषण हादसा हुआ है। इसमें नौ व्यक्तियों की घटना स्थल पर मौत की सूचना है। इसमें 4 महिलाएं एवं 5 पुरुष सम्मिलित हैं। वहीं एक 4 वर्षीय मासूम गंभीर तौर पर घायल हुआ है। ईको और ट्रक की आमने सामने टक्कर के चलते ये गंभीर दुर्घटना हुई है।

बृहस्पतिवार यानी आज प्रातः पांच बजे रेपोली गांव के पास ये हादसा हुआ है। हादसे की खबर प्राप्त होते ही गोरेगांव पुलिस स्पॉट पर पहुंची। इसमें एक 4 वर्ष का बच्चा भी गंभीर तौर पर घायल हुआ है। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की कोशिश की वजह से इस बच्चे को बचाया जा सका। पुलिस के अनुसार, उलटी तरफ से आ रहे ट्रक ने ईको कार को टक्कर मारी जिसके चलते ये दुर्घटना हुई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों महाराष्ट्र में ही एक और गंभीर सड़क दुर्घटना हुई थी। यहां  पालघर में एक कंटेनर और कार की टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल भी हुए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। ये दुर्घटना महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को गुजरात के औद्योगिक शहर अहमदाबाद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था। प्राप्त खबर के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर और एक वैगनआर कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना पालघर जिले के कासा थानाक्षेत्र में हुई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर की वजह से हुई तेज आवाज और मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े।

पुराने वीडियो को फिर से किया वायरल, जांच में जूटा रेलवे

राजधानी में करोड़ो रुपये की लागत से होगा री-डेंसीफिकेशन

शुभमन गिल ने तोड़ा ईशान किशन का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने बनाया बड़ा स्कोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -