कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह के पिता पर हत्या का केस दर्ज,  खेत में मिला था युवक का शव,
कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह के पिता पर हत्या का केस दर्ज, खेत में मिला था युवक का शव,
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के गुरदासपुर में कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह पाहड़ा पर क़त्ल का केस भी दर्ज कर दिया गया है। दरअसल गांव पाहड़ा में 25 साल के युवक का शव सोमवार को खेत में पाया गया था। अब थाना तिब्बड़ की पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज किया है। यह केस मृतक की मां के बयान के आधार पर तकरीबन 6 लोगों के विरुद्ध दर्ज किया गया है। हलका विधायक के पिता का नाम भी आरोपियों में शामिल है। उन पर आरोपियों को शह देने के इल्जाम लगाए गए हैं। पुलिस ने केस की कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना तिब्बड़ में दर्ज करवाई गई शिकायत में वीना पत्नी सुभाष निवासी बाजीगर कालौनी गांव पाहड़ा ने कहा है कि वह घरेलू काम करती है और उसके 4 बच्चे हैं। उसका सबसे छोटा लड़का शुभम उर्फ मोटू लक्कड़ का भी कार्य करता था। 7 मई को वह शुभम के साथ घर थी। रात तकरीबन 8 बजे गांव का बोबी पुत्र छिंदा राम उर्फ गब्बर उसके घर आया और शुभम को अपने साथ लेकर चला गया। जब रात को शुभम घर नहीं आया तो उसने कई बार उसे फोन किया। शुभम ने फोन नहीं उठाया। जिसके उपरांत वह सो गई। 

सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे उसके गांव के पीटर और उसका बेटा अमन उसके घर आए और कहने लगे कि शुभम का शव अमनदीप सिंह पुत्र तरजिंदर सिंह के खेत में ही पड़ हुआ था। वह अशोक कुमार जोगिंदपाल व मंगत राम के साथ करीब सात बजे खेत में पहुंची तो देखा कि उसके बेटे का शव वहीं पड़ा हुआ था।

शिकायतकर्ता ने इस बारें में कहा है कि उसके बेटे के गांव की एक विवाहिता के साथ संबंध थे। इसी रंजिश में शुभम को राजू पुत्र हजारा लाल, कुलविंदर पत्नी राजू, लावा पुत्र हजारा लाल, बोबी पुत्र छिंदा पुत्र बचन लाल निवासी पाहड़ा ने मारपीट करके उसे मौत के घाट उतार दिया है। महिला ने कहा है कि जिसमे गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह की शह है, जो पहले भी उसके बेटे को मार देने की धमकियां भी दे रहे थे। इस संबंधी जांच अधिकारी अमनदीप कौर ने कहा है कि शिकायतकर्ता के बयान पर सभी छह आरोपियों के विरुद्ध धारा 302, 148,149 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंधी गहराई से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कांग्रेस ने की शिकायत, CM केजरीवाल की आ गई आफत! LG ने मांग लिया 'शीशमहल' पर हुए खर्च का हिसाब

मुख़्तार अंसारी को सता रहा मौत का डर, हाई कोर्ट ने बढ़ाई सुरक्षा, अब तैनात रहेंगे 13 जवान

विदेश से MP लाए गए एक और चीते की हुई मौत, बीमारी नहीं इस कारण गई जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -