स्कूल की छत पर गिरी लोगों से भरी गाड़ी, दृश्य देख लोगों का हुआ बुरा हाल
स्कूल की छत पर गिरी लोगों से भरी गाड़ी, दृश्य देख लोगों का हुआ बुरा हाल
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के चकराता में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला बरौंथा प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है। सवारियों से भरी एक यूटिलिटी वाहन बेकाबू होकर सड़क से तकरीबन 30 मीटर नीचे विद्यालय की छत पर गिर गई। बताया जा रहा है कि ये गाड़ी लगभग 30 मीटर ऊपर से विद्यालय के छत पर गिरी थी।

वाहन छत को तोड़ते हुए नीचे विद्यालय में जा गिरी। गनीमत ये रही कि विद्यालय की छूट्टी होने के बच्चे क्लास में नहीं थे। यदि बच्चे विद्यालय में होते तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं  वाहन में सवार लोगों को इस दुर्घटना में गंभीर चोटें आई हैं। चोटिल व्यक्तियों को नजदीक के चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा गया है। प्राप्त खबर के अनुसार, चकराता में शुक्रवार दोपहर शादी कार्यक्रम से आ रहा एक यूटिलिटी वाहन बेकाबू होकर विद्यालय की छत पर जा गिरी। दुर्घटना में वाहन सवार सात व्यक्तियों में से 5 लोग घायल हो गए। 

वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं SDRF की टीम ने दुर्घटना में चोटिल हुए लोगों को रेस्क्यू किया। उन्हें एंबुलेंस से नजदीकी सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना में गंभीर तौर पर चोटिल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले 2 अप्रैल को उत्तराखंड में एक बस खाई में जा गिरी। मसूरी-देहरादून मुख्य मार्ग पर शेरगड़ी के समीप यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई थी। इस हाइवे पर एक बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई। प्राप्त खबर के अनुसार, यह बस देहरादून की तरफ जा रही थी तथा इसी चलते ITBP के पास एक मोड़ पर बेकाबू होकर खाई में जा गिरी।

'बिहार को टेकुआ की तरह सीधा कर देता...', जीतन राम मांझी का बड़ा बयान

फंदे से लटका मिला तिलकधारी महाराज का शव, मचा हड़कंप

बर्थडे के दिन गर्लफ्रेंड को रूम पर बुलाया, फिर जो किया वो कर देगा हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -