जर्मनी में बड़ा रेल हादसा, 150 घायल
जर्मनी में बड़ा रेल हादसा, 150 घायल
Share:

बर्लिन: जर्मनी में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर से करीब 150 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें 15 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन माना जा रहा है कि मौतों का आंकड़ा अधिक हो सकता है।

जर्मनी के बवारियन सूबे में दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। हालांकि दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। म्यूनिख शहर के साउथ - ईस्ट में लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्पा टाउन बैट ऐबलिंग में प्रातः 7 बजे जबरदस्त दुर्घटना हुई।

दुर्घटना के तहत दोनों ही ट्रेनें आमने सामने टकरा गईं। संभवतः रेलवे यातायात में कुछ गड़बड़ी हुई जिसके कारण दोनों ही ट्रेनें एक ही पटरी पर दौड़ रही थीं। ट्रेनों की टक्कर के दौरान जोरदार आवाज़ हुई। जिसके कारण कई दूर तक टक्कर की गूंज सुनाई दी।

दुर्घटना के चलते रेल के डिब्बे भी पलट गए। इन डिब्बों में बड़े पैमाने पर यात्री सफर कर रहे थे। इस मामले में यह बात सामने आई है कि आपात स्थिति में करीब 100 सर्विस व्हीकल्स को लगाया गया है। राहत और बचाव के कार्य जारी हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -