प्रियंका की इस उपलब्धि को जानकार आप भी कह उठेंगे वाह!
प्रियंका की इस उपलब्धि को जानकार आप भी कह उठेंगे वाह!
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जिस तेजी से बाॅलीवुड और हाॅलीवुड में अपनी पहचान बनाई है वह तारीफें काबिल है। उनके नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ गई है। प्रियंका ने अपने ट्वीटर हैंडलर से जानकारी दी है कि उन्हें यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल ऐंबैसडर बनाया गया है। इससे पहले प्रियंका यूनिसेफ की राष्ट्रीय स्तर की गुडविल एंबैसडर रह चुकी है। 

प्रियंका यूएन हेडक्वार्टर में यूनिसेफ की 70वीं वर्षगांठ समारोह में शिरकत कर रही थी। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसमें वह मशहूर फूटबाॅलर डेविड बैकहम, अभिनेता जैकी चैन और बाॅबी ब्राउन सहित कई हस्तियों के साथ अलग अलग पोज देते हुए नजर आई। 

प्रियंका ने लिखा, ‘‘विश्वास नहीं होता 10 वर्ष पूरे हो गए है। बैकहम, ब्लूम, जैकी चेन और ब्राउन जैसे दिग्गजों के साथ यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबैसडर बनकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। 

बता दें, प्रियंका क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग के साथ फिल्म ‘बेवाॅच’ की शूटिंग भी कर रही है। 

ब्वाॅयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहेगी करिश्मा

आमिर का नहीं, ये है हमारी बेटियों का ‘दंगल’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -