यादव, भूषण ने बनाया स्वराज इंडिया राजनीतिक दल
यादव, भूषण ने बनाया स्वराज इंडिया राजनीतिक दल
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण ने मिलकर स्वराज इंडिया नाम से नया राजनीतिक दल बना लिया है। इसका ऐलान शनिवार को किया गया। गौरतलब है कि यादव तथा भूषण को आप ने निष्कासित कर दिया था। शनिवार को मीडियाकर्मियों के बीच आप के इन पूर्व नेताओं ने अपने इस नये राजनीतिक दल की घोषणा करते हुये बताया कि हम दिल्ली के लोगों की समस्या को दूर करने के लिये प्राथमिकता से काम करेंगे।

अभी यह सामने नहीं आया है कि स्वराज इंडिया का स्वरूप कैसा रखा जायेगा लेकिन यह बताया गया है कि फिलहाल स्वराज इंडिया का स्वरूप छोटा ही होगा। बाद में इसका विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जायेगा। मालूम हो कि योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण ने आप से निष्कासित होने के बाद ही स्वराज अभियान नामक संगठन बना लिया था।

उनके साथ आप से निष्कासित आनंद कुमार और अजीत झा भी है। संगठन के संयोजक आनंद कुमार के अनुसार स्वराज इंडिया बनने के बाद स्वराज अभियान संगठन को समाप्त नहीं किया जायेगा।

अब योगेन्द्र यादव भी कूदे अपनी पार्टी बनाने में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -