जब शरीर का कोई हिस्सा अपने आप हिले तो समझ लें कि आप..
जब शरीर का कोई हिस्सा अपने आप हिले तो समझ लें कि आप..
Share:

मानव का शरीर पंचतत्वों से बना हुआ है और मरने के बाद वह इन्ही पंच तत्वों में मिल जाता है। मानव शरीर में हर रोज कई क्रियाएं होती रहती हैं। जिनमें से कुछ अलग क्रियाएं ये भी है कि कभी मनुष्य को खुजली तो कभी अचानक अंगों का फड़फड़ाना। जी हां अंगो का फड़फड़ाना मतलब मनुष्य को इसका एहसास तो होता है कि उसका कोई अंग अपने आप ही काम कर रहा है। जिसे आमतौर पर फड़फड़ाना कहते है। यह क्रिया हर मनुष्य के साथ हो सकती है। हो सकता है कि आपके साथ भी कभी न कभी होती हो। दरअसल आज हम आपको इन्ही अंगो के फड़फड़ाने संबंधित कुछ बातें बताने जा रहें है जो कि शास़्त्रों के द्वारा बतायी गयी है। जी हां आज यहां पर हम जानेंगे कि अंगो का ऐसे अचानक से फड़फड़ाना किस चीज का संकेत होता है। तो चलिए जानते है कौन सी वह बातें हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जबकि महिलाओं के मामले में यह उलटा है, यानि उनके बाएं हिस्से के फड़कने में खुशखबरी और दाएं हिस्से के फड़कने पर बुरी खबर सुनाई दे सकती है।

अगर व्यक्ति की दाईं आंख फड़कती है तो यह इस बात का संकेत है कि उसकी सारी इच्छाएं पूरी होने वाली हैं और अगर उसकी बाईं आंख में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन अगर दाईं आंख बहुत देर या दिनों तक फड़कती है तो यह लंबी बीमारी की तरफ इशारा करती है।

दांया कन्धा फड़कता है तो यह इस बात का संकेत है कि आपको अत्याधिक धन लाभ होने वाला है। वहीं बाएं कंधे के फड़कने का संबंध जल्द ही मिलने वाली सफलता से है। परंतु अगर आपके दोनों कंधे एक साथ फड़कते हैं तो यह किसी के साथ आपकी बड़ी लड़ाई को दर्शाता है।

दाई कोहनी फड़कती है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि भविष्य में आपकी किसी से साथ बड़ी लड़ाई होने वाली है। लेकिन अगर बाईं कोहनी में फड़कन होती है तो यह बताता है कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा और ओहदा बढ़ने वाला है।

 

ये 3 सपने इंसान के जीवन को करते हैं 100 प्रतिशत प्रभावित

घर पर माता लक्ष्मी के आने के मिलते है कुछ ऐसे संकेत

इस प्रकार से चलने वाली लड़कियां होती हैं बहुत ही मासूम

भाग्यशाली होते है वे इंसान जिनको मिलते है ये संकेत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -