जाने देवउठनी ग्यारस पर आपकी राशिया पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है?
जाने देवउठनी ग्यारस पर आपकी राशिया पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है?
Share:

हिन्दू धर्म में संस्कृति, रीतिरिवाज और त्यौहारों की बहुत मान्यता रहती है। ऐसा ही एक प्रमुख त्यौहार देवउठनी ग्याहरस है। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार की इसलिए इतनी मान्यता रहती है क्योंकि इस दिन हिन्दू धर्म के सारे देव उठ जाते हैं और शुर्भ मूहर्त की शुरूआत हो जाती है यहां पर हमारा मतलब शादी से है जी हां देव उठनी ग्यारस के बाद से ही हिन्दू धर्म में शादी का सीज़न साल भर तक बना रहता है। देव उठनी ग्यारस के बाद ही शादी का मूहर्त निकल पाता है इसलिए हर हिन्दू परिवार के लिए यह दिन खास होता है। लेकिन यहां पर हम बात कर रहे हैं ग्यारस पर आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेषः अपने मन की बात करीबी मित्रों से कह दें, समस्या का समाधान होगा। पूराने विवाद सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी की उपेक्षा से आप बेचैन रहेंगे। नई नौकरी मिलने की भी संभावना है।

वृषः कार्यशैली पर गतिरोध से परेशानी बढ़ेगी। विवादास्पद मामले पक्ष में हल होगें। युवाओं को मनचाहा काम मिलेगा। जरूरतमंदो की मदद करके खुशी मिलेगी।

मिथुनः पारिवारिक विवाद सहज ही हल होंगे। इच्छित सफलता के लिए दिनरात मेहनत करेंगे। अधिकारों के लिए संघर्ष जरूरी है। कूटनीति से काम लेंगे। युवाओं को नई नौकरी मिलेगी।
कर्कः मनपसंद काम जल्दी पूरा कर लाभ कमाएंगे। परिवारिक अयोजनों पर खर्च होगा। अपनी शर्तों पर काम कर सफलता हासिल करेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे।

सिंहः परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे, करोबार में भारी मुनाफा होगा। सकारात्मक सोच से विपरित हालात पर काबू पा लेंगे। यात्रा योग है।

कन्याः दूसरों को सलाह देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। लेन-देन के मामले सुलझेंगे। युवा परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे।

तुलाः पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा। भाग्य भरोसे नहीं रहें, मेहनत पर ध्यान दें। अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं। धार्मिक खर्च की रूप रेखा बनेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिकः परिवारिक जीवन सुखमय होगा। आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें। आमोद प्रमोद के साधनों में वृध्दि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी की सौम्यता बनाये रखने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेंगी।

धनुः आॅफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबध मधुर होंगे। प्राॅपटी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को उन्ही की चालों में फंसा देंगे।

मकरः आकस्मिक काम आने से निर्धारित कार्यक्रम बदलना होगा। प्रतियोगी परिक्षा में सफल होगें। युवओं को वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने पर प्रसन्नता होगी। धर्म-कर्म मे रूचि बढ़ेगी।

कुम्भः नए लोगों का साथ आपकी कार्यशैली में बड़ा बदलाव लाएगा। संपर्को का लाभ मिलेगा। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने से युवा उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीनः जिन्हे पसंद करते हैं उनसे संपर्क बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी योजना पूरी करने में व्यस्त रहेंगे। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। मुश्किलों में धैर्य रखें।

 

 

ब्रह्मज्ञान प्राप्त करना मतलब भगवान मिल जाना

इस दिन उठ जाते है देव और शुरू हो जाती है विवाह की तारीख

समस्त पापों का नाश करती है देवउठनी ग्यारस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -