भारत में दलित समुदाय को बढ़ावा दिया महर्षि वाल्मीकि ने
भारत में दलित समुदाय को बढ़ावा दिया महर्षि वाल्मीकि ने
Share:

भारत में महर्षि वाल्मीकि को दलित समुदाय के प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है। आदिकवि वाल्मीकि के जन्म होने का कहीं भी कोई विशेष प्रमाण नहीं मिलता है, सतयुग, त्रेता और द्वापर तीनों कालों में वाल्मीकि का उल्लेख मिल है। सभी उन्हें वाल्मीकि नाम से ही जानते हैं और इन तीनों कालों में उनका नाम भी वाल्मीकि ही है। रामचरित्र मानस के अनुसार जब राम वाल्मीकि आश्रम आए थे, तो वो आदिकवि वाल्मीकि के चरणों में दण्डवत प्रणाम करने के लिए जमीन पर लेट गए थे।

मानहानि के आरोप में बांग्लादेशी अखबार के संपादक हुए गिरफ्तार


भगवान राम ने वाल्मीकि के चरणों में नमन कर कहा कि आप तीनों लोकों को जानने वाले स्वयं प्रभु हो और ये संसार आपके हाथ में एक बेर के समान प्रतीत होता है। भगवान वाल्मीकि प्राचीन भारतीय भगवान हैं और ये आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होने संस्कृत में रामायण की रचना की है। उनके द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई और रामायण एक महाकाव्य बन गया। रामायण भगवान श्रीराम के जीवन के माध्यम से हमें जीवन के सत्य से, कर्तव्य से, परिचित करवाता है।

पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर भारत के खिलाफ

आदिकवि शब्द 'आदि' और 'कवि' के मेल से बना है। 'आदि' का अर्थ होता है 'प्रथम' और 'कवि' का अर्थ होता है 'काव्य का रचयिता' अर्थात् कहा जाता है कि वाल्मीकि जी ने संस्कृत के प्रथम महाकाव्य की रचना की थी जो रामायण के नाम से प्रसिद्ध है। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकि आदिकवि कहलाये। यहां बता दें कि वाल्मीकि एक आदि कवि थे पर उनकी विशेषता यह थी कि वे कोई ब्राह्मण नहीं थे। वाल्मीकि जी ने तमसा नदी के किनारे अपने आश्रम में रहकर कई रचनाये की हैं, जिसमें प्रसिद्ध ग्रन्थ रामायण भी शामिल है। रामायण में वर्णित कथा जैसा सुन्दर,स्पष्ट और भक्ति-भावपूर्ण वर्णन दूसरे कवि के काव्य में नहीं मिलता है, वाल्मीकि जी को संस्कृत साहित्य का आदि कवि माना जाता है। 

अंबेडकर के पोते ने दिया विवादित बयान, कहा- 'वंदे मातरम गाने वाले देश विरोधी हैं'

पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

वैज्ञानिकों ने किया दावा मंगल ग्रह पर है पर्याप्त आॅक्सीजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -