पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में नौसेना द्वारा पांच भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार तमिलनाडु में नागपट्टिनम से करीब पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को उत्तरी श्रीलंका में नेदांतहेवु से गिरफ्तार कर लिया है यहां हम आपको बता दें कि दोनों देशों के समुद्र क्षेत्र के स्पष्ट रूप से निर्धारित न होने की वजह से ही दोनों देशों के मछुआरों की आए दिन गिरफ्तारी होती रहती है। 

वैज्ञानिकों ने किया दावा मंगल ग्रह पर है पर्याप्त आॅक्सीजन

वहीं नौसेना के अधिकारियों ने मछुआरों से एक नाव भी जब्त की है। हालांकि श्रीलंका और भारत के समुद्री तटों पर ऐसा होता ही रहता है और जो मछुआरे भारत से श्रीलंका में और श्रीलंका से भारत की सीमा में आते हैं उन्हें नौसेना द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाता है। गौरतलब है कि समुद्र क्षेत्र के स्पष्ट रूप से निर्धारित न होने की वजह से दोनों देशों के मछुआरों को आए दिन इस समस्या से जूझना पड़ता है। 

मानहानि के आरोप में बांग्लादेशी अखबार के संपादक हुए गिरफ्तार

वहीं मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्हें श्रीलंकाई जेलों में कैद तमिलनाडु के आठ मछुआरों को रिहा करने को लेकर श्रीलंका सरकार से बातचीत करने का आग्रह किया था। जानकारी के अनुसार बता दें कि इस साल जून में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा साल 2015 व 2016 में गिरफ्तार किये गए 10 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया था। 


खबरें और भी  

मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात हुआ बाधित

आयकर विभाग ने जारी की रिपोर्ट, सैलरी क्लास पर पड़ता है ज्यादा बोझ

त्योहारी सीजन पर बढ़ी सोने की मांग 130 रूपए हुआ महंगा, 287 अंक गिरा सेंसेक्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -