बड़ी सी बड़ी बीमारी ठीक होगी बस एक मंत्र से
बड़ी सी बड़ी बीमारी ठीक होगी बस एक मंत्र से
Share:

परेशानी हर इंसान के जीवन का दूसरा नाम है। यह किसी भी रूप मे हो सकती है और इंसान को कई तरह से परेशान भी करती है। ऐसी ही एक परेशानी होती है अस्वस्थ्य की, जिसमें आमतौर पर इंसान अपनी बीमारी की वजह से परेशान रहता है या फिर घर में किसी अन्य सदस्य की बीमारी के कारण वह परेशान रहता है। अगर आप भी अपने जीवन में कुछ इस प्रकार की समस्या से परेशान हैं, तो यहां पर आज हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद आपकी बीमारी आपके घर से दूर भाग जाएगी। बस इसके लिए आपको इस मंत्र का जाप करना होगा। तो चलिए जानते हैं उस मंत्र के बारे में, जो आपकी इस समस्या का समाधान कर सकती है।

कुछ बीमारियां जल्दी ही ठीक हो जाती हैं, तो कुछ लंबे समय तक परेशान करती हैं। उपचार के बाद भी यह बीमारियां ठीक नहीं होती। ऐसे समय में मंत्र शक्ति के माध्यम से इन रोगों को ठीक किया जा सकता है। दुर्गा सप्तशती में ऐसे अनेक मंत्रों का वर्णन है, जो हमारी समस्याओं के निदान के लिए उपयोगी है। नीचे ऐसा ही एक मंत्र लिखा है, जो रोग नाश के लिए अचूक माना जाता है।

मंत्र
रोगानशेषानपहंसि तुष्टा
रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान् ।
त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां
त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।।

जाप विधि
सुबह जल्दी उठकर साफ वस्त्र पहनकर सबसे पहले माता दुर्गा की पूजा करें। इसके बाद एकांत में कुश के आसन पर बैठकर लाल चंदन के मोतियों की माला से इस मंत्र का जाप करें। इस मंत्र की प्रतिदिन 5 माला जप करने से असाध्य रोग भी ठीक हो जाते हैं। यदि जप का समय, स्थान, आसन, तथा माला एक ही हो तो यह मंत्र शीघ्र ही सिद्ध हो जाता है।

 

हनुमान जयंती पर ना करें यह काम

तो नहीं होगा जीवन में आकस्मिक खर्च

'नमः शिवाय' मंत्र के इन रहस्यों से बहुत ही कम लोग परिचित हैं

इस मंत्र को बोलने से ही नहीं बल्कि सुनने से भी हो जाती है मनोकामना पूरी

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -