सपा राज में है उत्तरप्रदेश की बेहाली
सपा राज में है उत्तरप्रदेश की बेहाली
Share:

जौनपुर। कांग्रेस उत्तरप्रदेश में अपने चुनावी प्रचार अभियान में जुटी हुई है। इस दौरान कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल स्लोगन के साथ जौनपुर पहुंची। दरअसल दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने कहा कि बीते 27 वर्ष में गैर कांग्रेसी सरकारों के शासनकाल में उत्तरप्रदेश में विकास नहीं हुआ। हालात ये रहे कि जनता में भ्रम पैदा किया गया। यहां पर जनता ठगी गई। बसपा, सपा और भाजपा इन दलों ने अपनी स्वार्थ पूर्ति के प्रयास किए।

दरअसल कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट शीला दीक्षित ने जौनपुर में टाउन हाॅल मैदान में आयोजित की गई यात्रा में इस तरह की बातें कही। यात्रा के दौरान जनसभा का आयोजन भी हुआ। उन्होंने कहा कि सिक्के के दो पहलू हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस इतना ही नहीं सत्ताधारी सपा ने उत्तरप्रदेश के हालातों पर ध्यान नहीं दिया। यहां रोजगार नहीं हैं, कारखाने बंद हैं। हालात ये है कि आपराधिक वारदातें बढ़ गई हैं तो दूसरी ओर हर जगह गुंडाराज है।

नेता वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं। शीला दीक्षित के कैंपेनिंग कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, जौनपुर सदर के विधायक नदीम जावेद, जिलाध्यक्ष इंद्र भुवन सिंह, तूफानी निषाद आदि शामिल थे। उल्लेखनीय है कि उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के बाद प्रत्याशियों का चयन होगा।

गौरतलब है कि राहुल 6 सितंबर से प्रदेश में किसान पदयात्रा पर होंगे। इस दौरान कांग्रेस घर - घर जाकर प्रचार करेगी और सत्ता पक्ष और कांग्रेस विरोधी दलों की उदासीनता की बात की जाएगी। इस दौरान किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के हित की बात कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। राहुल की यात्रा देवरिया से प्रारंभ होगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -