सिरियल ब्लास्ट में 8 विदेशियों की मौत !
सिरियल ब्लास्ट में 8 विदेशियों की मौत !
Share:

बैंकाॅक : थाईलैंड में श्रृंखलाबद्ध धमाकों से बड़े पैमाने पर लोग दहल गए। हालात ये रहे कि गुरूवार रात्रि से लेकर शुक्रवार सुबह तक लगातार 7 ब्लास्ट हुए। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। बम धमाके में लगभग 24 लोग घायल हो गए। घायलों में लगभग 8 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दरअसल थाईलैंड में क्वीन सीरिकिल का जन्मोत्सव मनाया गया। यह आयोजन शुक्रवार को हुआ। हमले को लेकर उइगर मुस्लिम का हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

दूसरी ओर इस जन्मोत्सव को यहां पर मदर्स डे के तौर पर मनाने का चलन है। हमले को लेकर संभावना जताई जा रही है कि ब्लास्ट उइगर मुस्लिम ने किया है। इस दौरान करीब 2 धमाके हुए इनमें से एक धमाका हिन रिजाॅर्ट के समीप हुआ इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दूसरी ओर 20 लोग घायल हो गए। हमले के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह केजुलिटी सूरथ थानी में हुई। यहां पर करीब 3 लोग घायल हो गए। दरअसल 7 वां धमाका त्रांग में हुआ। बम धमाका करने के लिए मोबाईल फोन का उपयोग किया गया। इस मामले में आॅर्डिनेंस व फौरेंसिक दल जांच में जुटी है।

लाल किले की सुरक्षा के लिए लगाए गए 1000 हाई डेफिनेशन वाले CCTV कैमरे

दिल के ऑपरेशन के बाद खाने पिने का इस तरह रखे ख्याल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -